खतरे में गोविंदा-सुनीता की शादी? फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी, परेशान दिखीं तो बेटे यश ने संभाला

Govinda Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिससे उनके रिश्ते में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं।
Govinda Sunita Ahuja Divorce
गोविंदा और सुनीता आहूजा (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Sunita Ahuja Family Court: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को 3 दशक से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। बी-टाउन में इस जोड़ी को हमेशा से ही एक मजबूत और अटूट बंधन के रूप में देखा जाता रहा है। हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक चौंकाने वाले वीडियो ने फैंस को हैरत में डाल दिया है। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट परिसर के बाहर सुनीता आहूजा को काफी इमोशनल और रोते हुए देखा गया, जहां उनके बेटे यशवर्धन उन्हें संभालते नजर आए। इस वीडियो के जंगल की आग की तरह फैलते ही सोशल मीडिया पर दोनों के अलगाव और तलाक की खबरें तेजी से तैरने लगी हैं।

फैमिली कोर्ट के बाहर भावुक नजर आईं सुनीता

पैपराजी द्वारा कैमरे में कैद किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता आहूजा बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट की इमारतों के पास काफी परेशान हालत में खड़ी हैं। उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी और वे अपनी आंखों के आंसू पोंछती दिखाई दीं। इस दौरान उनके बेटे यशवर्धन लगातार अपनी मां का हाथ थामे खड़े रहे और उन्हें चुप कराने और संभालने कोशिश करते दिखे। थोड़ी ही देर में गोविंदा भी उसी जगह से बाहर निकलते हुए अपनी गाड़ी की ओर बढ़ते नजर आए, जिससे माहौल और भी संजीदा हो गया।

सोशल मीडिया पर अलगाव की अटकलों का बाजार गर्म

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, वैसे ही फैंस और नेटिजन्स के बीच तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए। कई यूजर्स ने चिंता जताते हुए सवाल किया कि क्या बॉलीवुड की यह सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक अब सचमुच अलग होने जा रही है। शादी के 37 सालों बाद अचानक कानूनी गलियारों में इस तरह दिखना हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला था। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक ना तो गोविंदा और ना ही सुनीता आहूजा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

सुनीता के पुराने बयानों की फिर होने लगी चर्चा

इस घटनाक्रम के बाद सुनीता आहुजा के उन बयानों की भी चर्चा होने लगी है जो उन्होंने हाल के दिनों में दिए थे। कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में सुनीता ने मजाकिया लेकिन बेबाक अंदाज में गोविंदा के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के खट्टे-मीठे पलों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इतने लंबे समय तक साथ रहने के बाद किसी भी रिश्ते में अनबन और मतभेद होना बेहद स्वाभाविक है। हालांकि, कोर्ट के बाहर की वीडियो ने उन पुरानी बातों को एक अलग मोड़ दे दिया है और लोग अब इसे किसी बड़े पारिवारिक मुश्किलों के रूप में देख रहे हैं।

Govinda Sunita Ahuja Divorce
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को किया शादी के लिए प्रपोज, बोलीं- हम और आप शादी कर लेते हैं, फिर जो हुआ...

बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहुजा की शादी साल 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं। दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों को खूब पसंद आती रही है और वे अक्सर रियलिटी शोज में एक साथ शिरकत करते हुए हंसी-मजाक करते नजर आते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com