घर के बाहर की सड़क है खस्ताहाल, बीएमसी पर भड़के दिग्गज कलाकार राकेश बेदी 
मनोरंजन

दीपक तले अंधेरा, सोनू सूद के घर के बाहर सड़क की खस्ताहाल पर बीएमसी से नाराज राकेश बेदी

सोनू सूद को आम लोगों का मसीहा कहा जाता है लेकिन उनके घर के बाहर की सड़क ही खस्ताहाल है। इस पर दिग्गज कलाकार राकेश बेदी बीएमसी की लापरवाही से नाराज नजर आए हैं उन्होंने एक वीडियो में नाराजगी व्यक्त की।

अनिल सिंह

मुंबई: सोनू सूद इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'फतेह' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। सोनू सूद को आम जनता की मदद करने के लिए भारत में मसीह के तौर पर पहचाना जाता है।  लेकिन उनके घर के बाहर की सड़क की खस्ताहाल नजर आ रही है। इस बात की जानकारी वहीं रहने वाले दिग्गज कलाकार राकेश बेदी ने दी है और उन्होंने बीएमसी पर तंज भी कसा है उन्होंने बीएमसी की तुलना आधी मूंछ बनाकर भाग जाने वाले नाई के साथ की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज कलाकार राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई की महानगरपालिका की लापरवाही को दिखाते हुए नजर आए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बीएमसी की लापरवाही से नाराज हैं।

राकेश बेदी ने बताया कि आधी रोड तो बना दी गई है लेकिन आधी छोड़ दी गई है। जिसकी वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी ने कंप्लेंट कर दी थी कि यह सड़क बीएमसी के हद में नहीं आती है, तो बीएमसी ने अधूरे में ही इस पर काम बंद कर दिया। राकेश बेदी ने अपने वीडियो में सवाल भी पूछा है कि अगर यह रोड बीएमसी की हद में नहीं आता है तो फिर इसके लिए टेंडर पास कैसे हुआ और इस पर आधा काम कैसे हुआ।

वीडियो में राकेश बेदी ने यह भी बताया कि यहां पर रहने वाले लोगों को इस आधे बने रोड की वजह से काफी परेशानी हो रही है। इस रोड के बगल में खुद उनका भी घर है और उन्होंने यह भी बताया कि थोड़ी ही दूर पर जॉनी लीवर भी रहते हैं और सोनू सूद का भी घर है। अब देखना होगा कि राकेश बेदी की इस शिकायत पर बीएमसी की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें