राजीव अदातिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

LPG किल्लत के बीच राजीव अदातिया का मजेदार पोस्ट, 10 लाख में बेच रहे एक सिलेंडर, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा कमाई

Rajiv Adatia LPG Gas: भारत में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के बीच राजीव अदातिया का एक मजेदार पोस्ट वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने सिलेंडर 10 लाख रुपये में बेचने की बात कही है।

स्नेहा मौर्या

Rajiv Adatia Mocks LPG Gas Rate: देश में LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमर्शियल गैस की कमी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। कई शहरों में रेस्टोरेंट और छोटे होटल इस संकट से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसी बीच टीवी पर्सनैलिटी राजीव अदातिया ने इस स्थिति पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। गैस की सप्लाई और कीमतों में आए बदलाव से कई बिजनेस प्रभावित हुए हैं। कुछ रेस्टोरेंट्स को अस्थायी रूप से बंद तक करना पड़ा है, जबकि कई अन्य आर्थिक दबाव में हैं।

राजीव अदातिया का मजेदार पोस्ट वायरल

इसी मुद्दे पर राजीव अदातिया ने इंस्टाग्राम पर एक फनी पोस्ट शेयर करते हुए लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने सड़क किनारे ढेर सारे गैस सिलेंडरों के साथ फोटो खिंचवाई और मजाकिया अंदाज में लिखा कि फिलहाल गैस बेचने में बॉलीवुड से ज्यादा कमाई है।

राजीव ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैंने तय किया है कि इस समय बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस बेचने में है। एक टैंक 10 लाख रुपये का है। यह मेरी रोज की कमाई से कहीं बेहतर है। गोल्डमाइन।” उनके इस मजाकिया कैप्शन ने फैंस और सेलेब्स को हंसने पर मजबूर कर दिया।

पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज ने भी मजेदार रिएक्शन दिए। एक्टर अली गोनी ने कमेंट करते हुए पूछा, “ग्रीन वाला मिलेगा?” वहीं टीना दत्ता, जरीन खान, राहुल शर्मा और कल्पना गंघर्व ने हंसते हुए इमोजी शेयर कर इस पोस्ट का आनंद लिया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो मजाक में उनसे एक-दो सिलेंडर की डिमांड भी कर डाली।

टीवी इंडस्ट्री से अभिनेता ने बनाई खास पहचान

राजीव अदातिया के करियर की बात करें तो वह टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह अक्सर अपने मजेदार अंदाज और बेबाक राय के लिए चर्चा में रहते हैं। शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी उन्हें अपना मुंहबोला भाई मानती हैं और हर साल उन्हें राखी भी बांधती हैं।

कम उम्र में ही पिता के निधन के बाद राजीव ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बाद में वह लंदन चले गए, जहां उन्होंने कई बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ मॉडल के तौर पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने वेडिंग डेकोर इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया और बाद में अपनी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की।

टीवी की दुनिया में उन्होंने ‘बिग बॉस 15’, ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि कुकिंग शो में वह फाइनल तक पहुंचने में भी कामयाब रहे।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त