प्रियंका चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव समारोह

Priyanka Chopra At Oscars: प्रियंका चोपड़ा 98वें ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर के रूप में नजर आएंगी। भारत में दर्शक इसे 16 मार्च सुबह डिज़्नी+ हॉटस्टार और स्टार मूवीज पर लाइव देख सकेंगे।

सोनाली झा

Priyanka Chopra Oscar Presenter: बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। 98वें ऑस्कर 2026 में वह बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में होने जा रहा है। दुनियाभर के बड़े सितारे इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल होंगे।

समारोह से पहले प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ प्री-ऑस्कर डिनर पार्टी में पहुंचीं। इस पार्टी का आयोजन लग्जरी फैशन ब्रांड Dior ने किया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड सितारों के साथ नजर आईं। पार्टी में एमा वत्सों सहित कई बड़े कलाकार मौजूद थे। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उन्हें ऑस्कर के मंच पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

भारत में कब और कहां देखें ऑस्कर 2026

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि इस बार का ऑस्कर उनके लिए खास होने वाला है। समारोह में वह हॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के साथ मंच साझा करेंगी। इन सितारों मेंविल अर्नेट, पॉल मेस्कल, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे और ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि अमेरिका में यह समारोह 15 मार्च को आयोजित होगा, लेकिन भारत में इसे 16 मार्च की सुबह देखा जा सकेगा। भारतीय दर्शक सुबह करीब 4:30 बजे से लाइव ऑस्कर समारोह का आनंद ले पाएंगे।

सिनर्स पर टिकी सबकी नजर

अमेरिका में यह अवॉर्ड शो एबीसी चैनल पर प्रसारित होगा और Hulu पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं भारत में दर्शक इसे डिज़्नी+ हॉटस्टार और स्टार मूवीज के जरिए देख सकते हैं। इस साल ऑस्कर 2026 में कई बड़ी फिल्मों को नामांकन मिला है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सिनर्स की हो रही है। इस फिल्म को कुल 16 नामांकन मिले हैं, जो ऑस्कर इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि ऑस्कर 2026 में ‘सिनर्स’ कितने अवॉर्ड अपने नाम कर पाती है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी