प्रियंका चोपड़ा ने बताई बॉलीवुड छोड़ने की चौंकाने वाली वजह, बोलीं- गंदगी में रहना पसंद नहीं

Priyanka Chopra Career: प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड क्यों चुना। ऐश्वर्या राय से प्रेरणा लेने वाली प्रियंका ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में गंदगी में रहना पसंद नहीं था।
Priyanka Chopra Bollywood Exit Reason Hollywood Career
प्रियंका चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Priyanka Chopra Bollywood Exit Reason: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने हॉलीवुड करियर और बॉलीवुड से दूरी बनाने के पीछे की वजहों पर खुलकर बात की। साल 2015 में अमरीकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के साथ हॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रियंका ने अब लगभग एक दशक बाद ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। हाल ही में प्रियंका ने अमांडा हिर्श के ‘नॉट स्किनी बट नॉट फैट’ पॉडकास्ट में अपने शुरुआती करियर और हॉलीवुड जाने के फैसले को लेकर बातचीत की।

प्रियंका ने बताया कि करियर के पीक पर उनका बॉलीवुड में अनुभव आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि उस समय कुछ रिश्ते तनावपूर्ण थे और उन्हें गंदगी में रहना पसंद नहीं है। यही वजह थी कि उन्होंने हॉलीवुड की ओर रुख किया। प्रियंका ने यह भी बताया कि मिंडी कलिंग और ऐश्वर्या राय जैसी हस्तियों ने उन्हें मोटिवेशन दिया और यह महसूस कराया कि वैश्विक मंच पर भारतीय एक्टर का प्रतिनिधित्व क्यों जरूरी है।

हॉलीवुड में खुद को फिर से खोजने की प्रेरणा

प्रियंका ने कहा कि जब मैं इंडिया में काम कर रही थी, तो मुझे लिमिटेड महसूस होने लगा। मुझे देखना था कि वहां और क्या संभावनाएं हैं। हॉलीवुड में बहुत कम फीमेल या मेल इंडियन एक्टर थे। मुझे ऐसा लगा कि हमें वो रिप्रेजेंटेशन क्यों नहीं मिलता। प्रियंका ने अपने शुरुआती हॉलीवुड अनुभव को याद करते हुए बताया कि उन्होंने खुद को 9th क्लास की लड़की जैसा महसूस किया, जहां कोई भी उनके जैसा नहीं दिखता था।

गंदगी में रहना पसंद नहीं

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वे ऐसी इंसान हैं जो गंदगी में रहना पसंद नहीं करतीं। उनका मानना है कि जब जिंदगी मुश्किल हो जाती है, तो व्यक्ति को खुद को संभालने, खुद को साफ करने और बदलाव के लिए मजबूत बनने की जरूरत होती है। उन्होंने यह भी बताया कि हॉलीवुड में करियर बनाने का सफर आसान नहीं था, लेकिन मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें आगे बढ़ाया। मैं बस इतना जानती हूं कि मैं मेहनती हूं और अपना काम जानती हूं। मुझे किसी भी फिल्ममेकर या को-एक्टर के सामने खड़े होकर अपने काम को साबित करने की आदत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com