ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'हॉलीवुड में अभी बहुत काम बाकी है', पर्पल पेबल पिक्चर्स से नए टैलेंट को देंगी सपोर्ट 
मनोरंजन

हॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- 'अभी तो शुरुआत भी नहीं की'

Priyanka Chopra Hollywood: प्रियंका चोपड़ा ने IANS से कहा कि हॉलीवुड में उनका सफर अभी शुरू हुआ है और वह हिंदी सिनेमा जैसा काम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करना चाहती हैं।

अनिल सिंह

Priyanka Chopra On Hollywood: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का शानदार सफर तय किया है। हिंदी सिनेमा में सफलता हासिल करने के बाद, वह अब अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी धाक जमा चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि हॉलीवुड में उनका सफर अभी शुरू ही हुआ है और उन्हें अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।

प्रियंका ने कहा कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें अंग्रेजी भाषा में अभी और भी काम करना है, क्योंकि उन्हें लगता है कि एक कलाकार के रूप में वह खुद को पूरी तरह से अभिव्यक्त नहीं कर पाई हैं।

"अभी तो शुरुआत भी नहीं की है"

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2015 में अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'बेवॉच', 'द व्हाइट टाइगर', 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' और एक्शन थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया। अपनी हॉलीवुड यात्रा पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने आईएएनएस से कहा:

"मुझे लगता है कि मैंने अभी शुरुआत भी नहीं की है। मैंने हिंदी सिनेमा में लगभग हर तरह का काम किया है और अब मैं वैसा ही काम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करना चाहती हूँ।"

संस्कृति से जुड़ी कहानियों पर फोकस

प्रियंका ने आगे कहा कि वह ऐसे प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती हैं जिनके किरदार या फिल्म संस्कृति से जुड़े हों और लोगों को उनसे प्रेरणा मिले। वह ऐसे काम का हिस्सा बनना चाहती हैं जो ग्लोबल ऑडियंस को जोड़े।

प्रोडक्शन कंपनी से सपोर्ट

अपनी खुद की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह 'बॉर्न हंग्री' जैसी और खूबसूरत कहानियों पर काम करना चाहती हैं। बता दें कि 'बॉर्न हंग्री' डॉक्यूमेंट्री एक्ट्रेस के इसी बैनर तले बनी थी, जिसे बीते साल 2024 में वैश्विक स्तर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा, प्रियंका निर्देशक बैरी एवरिच के काम से बहुत प्रभावित हैं और उनके साथ मिलकर और प्रोजेक्ट्स भी करना चाहती हैं।

नए टैलेंट को देना चाहती हैं मंच

हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के साथ ही प्रियंका उन कलाकारों, निर्माताओं और निर्देशकों को भी सपोर्ट करना चाहती हैं, जिन्हें अपना हुनर दिखाने के लिए एक मंच या मौके की तलाश है। उन्होंने कहा, "हमें उन कलाकारों को आगे लाना पसंद है, चाहे वे फिल्म निर्माता हों, लेखक हों, अभिनेता हों, या कोई भी प्रतिभा हो जो दुनिया भर में अपनी पहचान बनाना चाहती हो। हम उन्हें एक मंच देना चाहते हैं।" उन्होंने कहा कि जिन फिल्म निर्माताओं, लेखकों और अभिनेताओं को एक वैश्विक मंच की ज़रूरत है, उनको सपोर्ट करना उनका मुख्य फोकस रहता है।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त