हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड में भी काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा 
मनोरंजन

हॉलीवुड में उड़ान पर भारत में अटका दिल, प्रियंका चोपड़ा के फैंस लिए गुड न्यूज

प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। वह जल्द ही बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं। इस बात का संकेत उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट के प्रमोशन के दौरान दिया है।

अनिल सिंह

प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट को लेकर चर्चा में हैं। वह हॉलीवुड की बड़ी स्टार बन चुकी है, लेकिन उनका दिल आज भी भारत में बसा हुआ है। हेड्स ऑफ स्टेट फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कबूल किया है कि वह बॉलीवुड को मिस करती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि वह जल्द ही भारत में एक नई फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने वाली हैं। ये अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि वह फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म जी ले जरा में नजर आ सकती हैं। फिलहाल वह महेश बाबू की पैन इंडिया फिल्म की शूटिंग में हिस्सा ले रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। महेश बाबू के साथ जिस फिल्म में वह नजर आने वाली है वह साउथ सिनेमा का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। भले ही उसे पैन इंडिया फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है, लेकिन वह फिल्म बॉलीवुड का हिस्सा नहीं है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले उन्हें बॉलीवुड की फिल्म में वापस देखना चाहते हैं और अब प्रियंका चोपड़ा ने भी इशारों में यह बात कह दी है कि वह बॉलीवुड को मिस कर रही हैं और जल्द ही उनके प्रशंसक उन्हें एक नई हिंदी फिल्म में देख पाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा के काम की अगर बात करें तो उनकी सिटाडेल सीरीज को काफी पसंद किया गया। वहीं वह ऑस्ट्रेलियाई फिल्म ब्लफ को लेकर भी सुर्खियों में रही और अब उनकी फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट को लेकर वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें बॉलीवुड की भी कई बड़ी फिल्में ऑफर की गई थी, लेकिन बीते कुछ दिनों में उन्होंने बॉलीवुड के ऑफर को ठुकरा दिया था। खबर के मुताबिक उनकी ठुकराई गई आखिरी बॉलीवुड की फिल्म रामायण थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नितेश तिवारी ने अपनी बहुचर्चित फिल्म रामायण के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया था लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के लिए मना कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिया है कि वह अपने शेड्यूल को संतुलित रखते हुए बॉलीवुड की फिल्मों में भी हिस्सा लेंगी।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात