प्रियंका चोपड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

लंदन की सड़क पर ‘बम बम’ गाने पर थिरकीं प्रियंका चोपड़ा, निक ने शेयर किया VIDEO

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस लंदन की सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक मशहूर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर किसी ना किसी वजह सुर्खियों छाए रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर पति निक ने अपनी डार्लिंग वाइफ प्रियंका को स्पॉटलाइट में लाने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

दरअसल, निक जोनस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा लंदन की सड़कों पर बिंदास अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

निक जोनस ने पत्नी का शेयर किया डांस वीडियो

इस वीडियो में निक कैमरे के सामने खड़े हैं और जैसे ही वो हटते हैं, पीछे से प्रियंका चोपड़ा ‘बम बम’ गाने पर थिरकती हुई नजर आती हैं। इस पूरे वीडियो में प्रियंका का चुलबुला अंदाज और निक की प्यारी मुस्कान फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

प्रियंका ने सिल्वर फ्रिंज गाउन पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट लग रही हैं। वीडियो के आखिर में प्रियंका निक को गले लगाती हैं और ये देखकर अब फैंस निक की खूब तारी कर रहे हैं।

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने कमेंट्स की बारिश कर दी। किसी ने लिखा, "निक ही असली चियरलीडर हैं," तो किसी ने कहा, "हर महिला को ऐसा पार्टनर चाहिए जो उसे खुद से ऊपर समझे।" एक और यूजर ने लिखा, "इनकी केमिस्ट्री किसी भी बॉलीवुड कपल से कहीं ज्यादा रियल और प्योर लगती है।"

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म हुई रिलीज

इस खूबसूरत वीडियो की चर्चा के साथ ही प्रियंका की अपकमिंग फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट भी लाइमलाइट में है। फिल्म 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके प्रमोशन के लिए प्रियंका लंदन में मौजूद थीं। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना जैसे इंटरनेशनल एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं।

हेड्स ऑफ स्टेट एक हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर है जिसमें जबरदस्त चेजिंग सीन्स, फाइट सीक्वेंसेज़ और दमदार स्टंट्स देखने को मिलते हैं। डायरेक्टर इल्या नाइशुलर ने इस फिल्म को रफ्तार, एक्शन और कॉमेडी का शानदार कॉम्बिनेशन बनाया है, जो दर्शकों को सीट से चिपकाए रखने में कामयाब साबित हो रहा है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत