प्रकाश राज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Prakash Raj Viral Speech: CJP के मंच पर पहुंचे प्रकाश राज, सरकार को घेरा, बोले- गद्दार कहने से डरने वाले नहीं

Prakash Raj CJP Protest Speech: बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में अभिनेता प्रकाश राज ने सीजेपी के साथ मिलकर नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणालियों में धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

यति सिंह

Prakash Raj CJP Protest Bengaluru: देश में छात्रों का भविष्य इस समय सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है। जब देश का युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर हो, तो समाज के बड़े चेहरों का शांत बैठना नामुमकिन हो जाता है। ऐसा ही कुछ बेंगलुरु के ऐतिहासिक फ्रीडम पार्क में देखने को मिला। जहां बारिश के बीच हजारों युवाओं की भीड़ एक बड़े आंदोलन का गवाह बनने के लिए डटी हुई थी।

वहीं इस भीड़ को सपोर्ट करने के लिए साउथ के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज और प्रसिद्ध शिक्षाविद सोनम वांगचुक खुद मैदान में उतरे। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट परीक्षा में हुए कथित घोटाले और सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की विसंगतियों के खिलाफ आवाज उठाई गई

CJP के मंच पर पहुंचे प्रकाश राज

मंच पर आते ही अभिनेता प्रकाश राज ने अपने अंदाज में सरकार पर तीखा हमला बोला। एक्टर प्रकाश राज ने बेहद गंभीर लहजे में कहा कि आजकल जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति को दबाने की कोशिश की जा रही है। अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि 'अगर कोई सरकार की कमियों को उजागर करता है या छात्रों के हक की बात करता है, तो उसे तुरंत देशद्रोही या पाकिस्तानी करार दे दिया जाता है।' प्रकाश राज ने गरजते हुए कहा कि 'सत्ता में बैठे लोग ऐसी ओछी तरकीबों से जनता को चुप कराने का वहम छोड़ दें।' उन्होंने साफ किया कि सच की आवाज उठाने वाले लोग अब इन खोखले आरोपों और धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

राजनेताओं की नाकामी पर प्रकाश राज की अपील

मंच से एक्टर प्रकाश राज ने देश की युवा पीढ़ी से भावुक और जरूरी अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब युवाओं को अपने भविष्य की कमान पूरी तरह अपने हाथों में ले लेनी चाहिए। देश के चुने हुए प्रतिनिधि अपनी बुनियादी जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।

एक्टर प्रकाशराज ने सवाल उठाया कि जब युवाओं के भविष्य का सवाल हो, तो राजनेता शासन चलाने के बजाय राजनीतिक समीकरण साधने और गोटियां बिठाने में क्यों व्यस्त रहते हैं। राज ने कहा कि जब हुक्मरान सो रहे हों, तो युवाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए आगे आना ही होगा।'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा यह विरोध प्रदर्शन

सीजेपी का यह प्रदर्शन केवल बेंगलुरु तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एक देशव्यापी अभियान का हिस्सा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया था।

अभिजीत दिपके ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक यह देशव्यापी आंदोलन थमने वाला नहीं है। इसी कड़ी में संगठन ने आने वाली 20 जून को देश भर के छात्रों और जनता से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विशाल और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा होने का आह्वान किया है ताकि व्यवस्था की जवाबदेही तय की जा सके।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड