‘फौजी’ का पहला लुक रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

प्रभास ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज, नई फिल्म ‘फौजी’ का पहला लुक आउट, एक्शन अवतार में दिखे एक्टर

Fauzi First Look: प्रभास आज यानी 23 अक्टूबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म फौजी का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसके बाद से फैंस एक्साइटेड हो गए है।

स्नेहा मौर्या

Prabhas Birthday Gift: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच आज यानी 23 अक्टूबर को अभिनेता अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है।

दरअसल, अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म ‘फौजी’ (Fauzi) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। साथ ही, फिल्म से प्रभास का पहला लुक पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पोस्टर में प्रभास एक इंटेंस और पावरफुल योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर हिम्मत, जोश और एक सैनिक की बहादुरी साफ झलक रही है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ एक दिलचस्प श्लोक भी साझा किया है...

“पद्मव्यूह विजयी पार्थः, पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः। गुरुविरहितः एकलव्यः, जन्मनैव च योद्धा एषः।”

‘फौजी’ के मेकर्स ने प्रभास को दी जन्मदिन की बधाई

इस श्लोक के जरिए फिल्म की कहानी की झलक मिलती है, जो साहस, बलिदान और वीरता की गाथा को दर्शाती है। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा कि ‘हमारे इतिहास के भूले हुए पन्नों से एक सैनिक की सबसे बहादुरी भरी कहानी। जन्मदिन मुबारक हो, विद्रोही स्टार प्रभास।’

फिल्म ‘फौजी’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर #PrabhasFauji ट्रेंड करने लगा है। फैंस प्रभास के नए अवतार को देखकर बेहद उत्साहित हैं और अब वे इसके टीजर रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है, वही प्रोडक्शन हाउस जिसने पुष्पा, उप्पेना और डियर कॉमरेड जैसी सुपरहिट फिल्मों को बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोड्यूसर्स इस मेगा प्रोजेक्ट में बड़े स्तर पर निवेश कर रहे हैं ताकि फिल्म के विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस अंतरराष्ट्रीय स्तर के हों।

इस दिन थिएटर में बजेगा फिल्म का डंका

आपको बता दें, ‘फौजी’ को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही जबरदस्त चर्चा है। कहा जा रहा है कि यह प्रभास के करियर की सबसे ग्रैंड और विजुअली शानदार फिल्म में से एक होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 2026 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

प्रभास की पिछली फिल्मों जैसे सालार, आदिपुरुष और राधे श्याम ने दर्शकों में उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया है। अब ‘फौजी’ के साथ वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साहसी योद्धा की भूमिका में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप