कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं-2' इस दिन होगी रिलीज, जारी हुआ मोशन पोस्टर

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं-2' 12 दिसंबर को रिलीज होगी। मोशन पोस्टर जारी। फिल्म में हीरा वारिना, पारुल गुलाटी, आयशा खान और मनजोत सिद्दू भी हैं।
कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं-2' इस दिन होगी रिलीज, जारी हुआ मोशन पोस्टर
'किस किस को प्यार करूं-2' की रिलीज डेट का ऐलान, कपिल शर्मा के साथ दिखेंगी हीरा वारिना, पारुल गुलाटी समेत चार अभिनेत्रियां
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Release Date: अभिनेता और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर अपनी सुपरहिट फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' के सीक्वल के साथ दर्शकों के लिए हंसी का डबल डोज लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी।

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ मोशन पोस्टर जारी किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तैयार हो जाइए दोगुनी मस्ती और चार गुनी हँसी के लिए। फिल्म 'किस किस को प्यार करूं-2' हंसी का डबल डोज लेकर 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।"

रिलीज डेट की जानकारी मिलने के बाद फैंस में काफी उत्साह है। मोशन पोस्टर देखकर दर्शक यह अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार भी कपिल शर्मा उलझन भरी जिंदगी और ढेर सारी कॉमेडी का तड़का लेकर आएँगे। फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट

हंसी से भरपूर इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन और लेखन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। फिल्म में कपिल शर्मा के साथ इस बार हीरा वारिना, पारुल गुलाटी, आयशा खान और त्रिशा चौधरी जैसी चार अभिनेत्रियाँ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए मनजोत सिद्दू भी अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन, अब्बास-मस्तान और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं।

कैसी थी पहली फिल्म?

कॉमेडी फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' साल 2015 में रिलीज हुई थी, जिसके साथ कपिल शर्मा ने फिल्मों में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान और लेखन अनुकल्प गोस्वामी ने किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की थी, जिसकी तीन पत्नियाँ होती हैं और तीनों सहेलियाँ होती हैं, लेकिन कपिल शर्मा को चौथी शख्स एली अवराम से प्यार हो जाता है। फिल्म में कपिल के अलावा, एक्ट्रेस एली अवराम, मंजरी फडनिस, सिमरन कौर मुंडी, साई लोकुर और वरुण शर्मा भी थे।

अन्य प्रोजेक्ट्स

इसी के साथ ही कपिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म में नीतू और रिद्धिमा साहनी के साथ भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, हालाँकि फिल्म के टाइटल की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन अस्थायी नाम डीएसके रखा गया है।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com