-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Prabhas Rejects Crores In Advertisements Shows Dedication For Baahubali
Birthday Special: प्रभास ने ठुकराए करोड़ों के विज्ञापन, बाहुबली के लिए दिखाया समर्पण
- Written By: सोनाली झा
Prabhas Birthday: प्रभास ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने समर्पण और सादगी से भी दर्शकों का दिल जीता है। प्रभास ने तेलुगु फिल्मों से शुरुआत की और ‘बाहुबली’ सीरीज ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

प्रभास ने ठुकराए करोड़ों के विज्ञापन
Prabhas Birthday Special Story: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक प्रभास ने न केवल अपनी फिल्मों से, बल्कि अपनी सादगी, अनुशासन और समर्पण से भी दर्शकों का दिल जीता है। 23 अक्टूबर 1979 को जन्मे प्रभास ने तेलुगु सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की और ‘वरशम’, ‘छत्रपति’, ‘मिर्ची’ जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की। लेकिन उन्हें असली अंतरराष्ट्रीय पहचान एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली’ सीरीज ने दिलाई।
पर्दे पर विशालकाय और निर्भीक किरदार निभाने वाले प्रभास असल जीवन में बेहद शर्मीले और शांत स्वभाव के हैं। उन्हें लोग ‘रिबेल स्टार’ भी कहते हैं। प्रभास भारतीय सिनेमा के सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उनके करियर में सात फिल्मफेयर नामांकन, एक नंदी पुरस्कार और सिम्मा पुरस्कार भी शामिल हैं।
प्रभास की असली महानता
लेकिन प्रभास की असली महानता उनकी त्याग में छिपी है। 2013 में जब राजामौली ने उन्हें अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ के लिए चुना, तो प्रभास ने बिना किसी हिचकिचाहट के इस चुनौती को स्वीकार किया। फिल्म की शूटिंग कम से कम पांच साल तक चलेगी और इस दौरान उन्हें किसी अन्य फिल्म में काम नहीं करना था। प्रभास ने पूरी तरह से इस चुनौती को अपनाया और अपने करियर के व्यस्त समय में भी केवल ‘बाहुबली’ पर ध्यान केंद्रित किया।
सम्बंधित ख़बरें
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
कई विज्ञापन के प्रस्ताव को ठुकरा
इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स से कई विज्ञापन करने के प्रस्ताव मिले, जिनकी कीमत 8 से 10 करोड़ रुपए तक थी। लेकिन प्रभास ने सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए। उनका मानना था कि इससे उनकी फिटनेस, लुक और निर्देशक के विजन पर असर पड़ सकता है। जब शूटिंग पूरी हुई, तो राजामौली ने उनके इस अद्वितीय त्याग का सम्मान करने के लिए 10 करोड़ रुपए का चेक उन्हें सौंपा।
प्रभास की कहानी
प्रभास ने इसे लेने से मना कर दिया और कहा कि उनके लिए यह फिल्म पैसे के लिए नहीं, बल्कि अनुभव और निर्देशक के विश्वास के लिए थी। यह कहानी दर्शाती है कि प्रभास केवल एक बड़े स्टार नहीं हैं, बल्कि एक सच्चे कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया की दौलत और चमक से ऊपर उठकर अपनी कला और समर्पण को प्राथमिकता दी।
Prabhas rejects crores in advertisements shows dedication for baahubali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMरवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMसालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
Aug 09, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM












