प्रभास ने किया ‘द स्क्रिप्ट क्राफ्ट इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल’ का ऐलान 
मनोरंजन

प्रभास ने किया ‘द स्क्रिप्ट क्राफ्ट इंटरनेशनल फेस्टिवल’ का ऐलान, ग्लोबल टैलेंट को मिलेगा मंच

Prabhas Initiative To Filmmakers: प्रभास ने द स्क्रिप्ट क्राफ्ट इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का ऐलान किया है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य फिल्ममेकर्स को अपनी कहानियां दुनिया तक पहुंचाने का मौका देना है।

सोनाली झा

Prabhas Short Film Festival: पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी सौगात दी है। बाहुबली, सालार और कल्कि 2898 एडी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दुनियाभर में पहचान बना चुके प्रभास ने हाल ही में एक घोषणा वीडियो के जरिए ‘द स्क्रिप्ट क्राफ्ट इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल’ का ऐलान किया है। यह पहल न सिर्फ भारतीय बल्कि ग्लोबल स्टोरीटेलर्स और नए फिल्ममेकर्स के लिए एक बड़ा मंच साबित होने जा रही है।

द स्क्रिप्ट क्राफ्ट प्लेटफॉर्म पर शुरू किया गया यह इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल उन क्रिएटर्स के लिए खास है, जो अपनी कहानियों को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। प्रभास ने इस पहल को समर्थन देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि ऐसा मंच है जहां कहानियां करियर में बदल सकती हैं। उन्होंने फिल्ममेकिंग को लोकतांत्रिक बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हर कहानी और हर आवाज को एक मौका मिलना चाहिए।

प्रभास का भावुक अंदाज

घोषणा वीडियो में प्रभास ने भावुक अंदाज में कहा कि द स्क्रिप्ट क्राफ्ट सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं है, यह वह जगह है जहां कहानियां करियर बनती हैं। हर आवाज को एक शुरुआत मिलनी चाहिए और हर सपने की कहानी को एक मौका। इसके साथ उन्होंने दुनियाभर के स्टोरीटेलर्स से इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने की अपील भी की।

फिल्म फेस्टिवल की खास बात

इस फेस्टिवल की सबसे खास बात यह है कि यह पारंपरिक शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिताओं से बिल्कुल अलग है। यहां दुनिया के किसी भी कोने से फिल्ममेकर अपनी कम से कम 2 मिनट की शॉर्ट फिल्म, किसी भी जॉनर में, सबमिट कर सकते हैं। प्रतियोगिता की अवधि 90 दिनों की होगी, जिसमें दर्शकों के वोट, लाइक्स और रेटिंग्स के आधार पर टॉप तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा। हालांकि, सिर्फ विजेता ही नहीं बल्कि हर सबमिशन को प्रमुख प्रोडक्शन हाउसों के सामने अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।

संदीप रेड्डी वांगा ने कही ये बात

घोषणा वीडियो में जाने-माने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी नजर आए। उन्होंने कहा कि शॉर्ट फिल्म बनाना फिल्ममेकिंग की प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि कागज पर लिखी कहानी और स्क्रीन पर दिखने वाली कहानी, दोनों बिल्कुल अलग वास्तविकताएं होती हैं। यह सभी महत्वाकांक्षी फिल्मकारों के लिए सही समय है कि वे नामांकन करें और इस प्लेटफॉर्म का पूरा फायदा उठाएं।

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण