‘राउडी जनार्धना’ के अनाउंसमेंट पर फिदा हुईं रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा की जमकर की तारीफ

Rowdy Janardhan Announcement: विजय देवरकोंडा की राउडी जनार्धना के टाइटल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दमदार विजुअल्स से प्रभावित होकर रश्मिका मंदाना ने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म की तारीफ की।
Rashmika Mandanna was thrilled by the announcement of Rowdy Janardhan
‘राउडी जनार्धना’ के अनाउंसमेंट पर फिदा हुईं रश्मिका मंदाना
Updated on

Rashmika Mandanna Reaction: विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘राउडी जनार्धना’ के अनाउंसमेंट के बाद से ही यह फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए इसके टाइटल वीडियो ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। दमदार विजुअल्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और विजय देवरकोंडा के इंटेंस अंदाज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसी बीच फिल्म को लेकर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का रिएक्शन भी सामने आया है, जिसने चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘राउडी जनार्धना’ का टाइटल वीडियो शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा और पूरी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि वाह, क्या गजब का है ये। क्या विजुअल्स हैं, क्या म्यूजिक है, क्या वाइब है! और क्या एक्टर है… विजय देवरकोंडा और रवि किरण कोला, आप दोनों कमाल हैं। मुझे ये बहुत पसंद आया। इसके साथ ही रश्मिका ने फिल्म की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को भी ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

रश्मिका मंदाना का रिएक्शन

रश्मिका का यह रिएक्शन इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ वेकेशन और फैमिली फंक्शन्स में स्पॉट किया गया है, हालांकि अब तक दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है। हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि दोनों साल 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

फिल्म का स्टार कास्ट

विजय की टीम की ओर से यह भी कहा गया था कि कपल फरवरी 2026 में शादी कर सकता है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। ‘राउडी जनार्धना’ की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन रवि किरण कोला कर रहे हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ कीर्ति सुरेश अहम भूमिका में नजर आएंगी। टाइटल वीडियो से साफ है कि यह फिल्म एक दमदार और राउडी अंदाज में पेश की जाएगी, जिसमें इमोशन्स, एक्शन और स्टाइल का जबरदस्त तड़का होगा।

विजय देवरकोंडा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो विजय देवरकोंडा आखिरी बार फिल्म ‘किंगडम’ में दिखाई दिए थे, जिसे हिंदी में ‘साम्राज्य’ के नाम से रिलीज किया गया था। वहीं रश्मिका मंदाना हाल ही में फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आई थीं और इन दिनों वह ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन दिखाई देंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com