पूनम ढिल्लों (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पूनम ढिल्लों ने पद्मिनी और जैकी संग शेयर किया खूबसूरत पोस्ट, तीनों का दिखा खास बॉन्ड

Poonam Dhillon Post: पूनम ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे और जैकी श्रॉफ संग मस्ती भरे अंदाज में अलग-अलग पोज देते नजर आ रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Poonam Dhillon Friendship: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों इन दिनों अपने फैंस के बीच खास वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने खास दोस्तों, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ बिताए यादगार पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें तीनों सितारे मस्ती और हंसी-खुशी के पलों में नजर आए। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर 'तेरे जैसा यार कहां' गाना लगाया गया है, जो दोस्ती की मिठास को और भी बढ़ा देता है।

हालांकि, पूनम ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि "सालों की दोस्ती इतनी कीमती होती है... अटूट, आजमाई हुई और भरोसेमंद। मैं खुद को धन्य महसूस करती हूं कि मेरे पास इतने अच्छे लोग दोस्त के रूप में हैं। नजर न लगे।"

पूनम ढिल्लों का खास पोस्ट वायरल

खास बात यह है कि ये तीनों कलाकार कभी साथ में किसी फिल्म में काम नहीं कर चुके हैं। लेकिन फिर भी इनकी दोस्ती इतनी मजबूत और प्रेरणादायक बनी हुई है। हालांकि, पद्मिनी कोल्हापुरे और जैकी श्रॉफ ने साल 1985 में फिल्म ‘आज का दौर’ में साथ काम किया था। वहीं पूनम ढिल्लों ने जैकी श्रॉफ के साथ ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘शिवा का इंसाफ’ जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है।

एक्ट्रेस ने ऐसे की थी अपने करियर की शुरुआत

पूनम ढिल्लों के करियर की बात करें तो उन्होंने 1977 में मात्र 16 साल की उम्र में ‘मिस इंडिया यंग’ का खिताब जीता था। इसके बाद यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी सुपरहिट फिल्म ‘त्रिशूल’ में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म में पूनम ने अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने शूटिंग के दौरान स्कूल की छुट्टियों में ही काम करने की शर्त रखी थी, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो।

दोनों बच्चों की परवरिश

पर्सनल लाइफ में पूनम ढिल्लों कई उतार-चढ़ाव से गुजरीं। 1988 में उनकी शादी अशोक ठकारिया से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद पूनम ने अपने दोनों बच्चों, बेटी पलोमा और बेटे अनमोल की परवरिश अकेले ही की। आज उनके दोनों बच्चे भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की