Highlights
पवन कल्याण ने तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग होने का ऐलान किया है।
इस बीच उनकी दूसरी पत्नी रेनु देसाई का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है।
रेनु ने मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों की आलोचना न करने की अपील की।
Renu Desai Reaction On Pawan Kalyan Divorce: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ एक्टर पवन कल्याण इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर आपसी सहमति से सेपरेशन की जानकारी दी। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पवन कल्याण को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच उनकी दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस रेनु देसाई का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया है।
रेनु देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लंबा कैप्शन लिखा। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना लोगों से अपील की कि मुश्किल समय से गुजर रहे व्यक्ति की लगातार आलोचना करना सही नहीं है। रेनु ने लिखा कि अगर कोई व्यक्ति मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो लगातार उसकी आलोचना करना नैतिक रूप से सही नहीं है। जो लोग पहले ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं, उन्हें और कुचलना अमानवीय है।
रेनु देसाई ने अपने पोस्ट में एक कहावत का जिक्र करते हुए लिखा कि कृपया दूसरों के घरों पर पत्थर न फेंकें, जबकि हम खुद कांच के ऐसे घरों में रहते हैं जो पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। उनके इस बयान को पवन कल्याण की मौजूदा निजी जिंदगी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, रेनु ने अपने पोस्ट में कहीं भी पवन या अन्ना का नाम नहीं लिया है।
रेनु ने पोस्ट में यह भी साफ किया कि उनके लिखे शब्दों के आधार पर लोग बेवजह की अटकलें न लगाएं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनका नजरिया है और इसके लिए उन्हें किसी तरह का पैसा नहीं मिला है। उनके मुताबिक, एक समाज के तौर पर लोगों को और बेहतर बनने की जरूरत है।
बता दें कि पवन कल्याण ने साल 1997 में नंदिनी से पहली शादी की थी। दोनों का साल 2008 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2009 में रेनु देसाई से दूसरी शादी की, लेकिन 2012 में दोनों अलग हो गए। साल 2013 में पवन कल्याण ने अन्ना कोनिडेला से तीसरी शादी की थी। अब 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का ऐलान किया है।