पवन कल्याण से शादी के बाद फिल्मों से दूर रहीं अन्ना कोनिडेला, जानें फिर कैसे बनीं 1800 करोड़ की मालकिन

Pawan Kalyan Divorce: पवन कल्याण से अलग होने के ऐलान के बाद अन्ना कोनिडेला चर्चा में हैं। अन्ना की नेटवर्थ करीब 1,800 करोड़ रुपये है, जो पवन कल्याण की संपत्ति से कहीं ज्यादा बताई जाती है।
Pawan Kalyan Wife Anna Konidela
पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने साल 2013 में शादी की थी।

  • दोनों की पहली मुलाकात 2011 में फिल्म 'तीन मार' की शूटिंग के दौरान हुई थी।

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्ना कोनिडेला की नेटवर्थ करीब 1,800 करोड़ रुपये है।

Pawan Kalyan Wife Anna Konidela Net Worth: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से 13 साल की शादी के बाद अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी। इस खबर के सामने आने के बाद अन्ना कोनिडेला भी सुर्खियों में आ गई हैं। इसी बीच उनकी संपत्ति और नेटवर्थ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

अन्ना कोनिडेला रूस की रहने वाली हैं। वह एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी हैं। पवन कल्याण और अन्ना की पहली मुलाकात साल 2011 में तेलुगु फिल्म 'तीन मार' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में अन्ना ने एक छोटा सा किरदार भी निभाया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दो साल बाद यानी 2013 में उन्होंने शादी कर ली। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम पोलेना अंजना पवनोवा और बेटे का नाम मार्क शंकर पवनोविच है।

अन्ना कोनिडेला की कितनी है नेटवर्थ

अन्ना कोनिडेला की संपत्ति को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स काफी हैरान करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्ना की नेटवर्थ करीब 1,800 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी इस संपत्ति में रूस और सिंगापुर में मौजूद प्रॉपर्टी भी शामिल बताई गई हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति से जुड़े इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पवन कल्याण की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 120 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।

Pawan Kalyan Wife Anna Konidela
अपराजिता भूषण से काजल अग्रवाल तक, रावण की पत्नी ही नहीं, लंका की सबसे समझदार महारानी थीं मंदोदरी

पवन कल्याण की तीन शादियां

पवन कल्याण ने साल 1997 में नंदिनी से पहली शादी की थी। यह अरेंज मैरिज थी। साल 1999 में दोनों अलग हो गए और 2008 में उनका कानूनी तलाक हुआ। इसके बाद साल 2009 में पवन ने एक्ट्रेस रेणु देसाई से शादी की। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं। हालांकि, साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने अन्ना कोनिडेला से तीसरी शादी की थी। अब 13 साल बाद यह रिश्ता भी खत्म होने की कगार पर है। वर्कफ्रंट की बात करें तो पवन कल्याण आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'दे कॉल्ड हिम ओजी' में नजर आए थे।