Hema Malini Reaction: 'रामायण' के किस सीन ने हेमा मालिनी को कर दिया हैरान, थिएटर का अनुभव भी किया शेयर

Hema Malini Praises Ramayana: हेमा मालिनी ने रणबीर कपूर की 'रामायण' देखकर फिल्म की जमकर तारीफ की। शानदार VFX, कलाकारों की अदाकारी और थिएटर में दर्शकों का उत्साह देखकर वह हैरान रह गईं।
Hema Malini Praises Ramayana
हेमा मालिनी, रणबीर कपूर और साई पल्लवी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • हेमा मालिनी ने थिएटर में रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' देखी।

  • फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया।

  • हेमा ने शानदार स्पेशल इफेक्ट्स और कलाकारों की अदाकारी की तारीफ की।

Hema Malini Ramayana Review: रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे स्टारर फिल्म 'रामायण' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी जगत की कई दिग्गज हस्तियों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अब हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा और मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने थिएटर में फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया।

हेमा ने बताया कि फिल्म के शानदार स्पेशल इफेक्ट्स और कलाकारों की अदाकारी ने उन्हें हैरान कर दिया। हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने बताया कि वह फिल्म देखने के लिए बहुत ज्यादा उम्मीदें लेकर नहीं गई थीं, क्योंकि रामायण जैसी महाकाव्य कथा से हर कोई परिचित है। ऐसे में उनके मन में सवाल था कि इस कहानी में आखिर कितना बदलाव किया जा सकता है।

रामायण देखकर हैरान रह गईं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने लिखा कि रामायण' फिल्म का नया वर्जन देखा। मैं फिल्म देखने बहुत ही कम उम्मीदों के साथ गई थी, क्योंकि यह एक महाकाव्य है। जिस कहानी के बारे में छोटे बच्चे भी जानते हैं, आखिरकार आप उसमें कितने ही चेंज कर सकते हैं? लेकिन बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स और शानदार परफॉर्मेंस ने मुझे हैरान कर दिया। ये इतने कमाल के थे जिन्हें देखकर मेरी सांसें थम गईं।

Hema Malini Praises Ramayana
'महाभारत' के कृष्ण नीतीश भारद्वाज को पसंद नहीं आई रणबीर कपूर की 'रामायण', पहले बताया था ऑस्कर विनर

थिएटर में दर्शकों का उत्साह देख भावुक हुईं एक्ट्रेस

हेमा मालिनी ने फिल्म के कलाकारों की भी जमकर तारीफ की। उनके मुताबिक, फिल्म के मुख्य कलाकार अपने-अपने किरदारों के लिए बिल्कुल सही चुनाव हैं। इसके अलावा थिएटर में दर्शकों की प्रतिक्रिया ने भी उनका दिल जीत लिया। उन्होंने लिखा कि ऑडियंस का उत्साह अलग ही लेवल पर था। ऐसा लग रहा था जैसे दर्शक किसी दूसरे दौर में पहुंच गए हों और खुद रामायण की घटनाओं का हिस्सा बन गए हों।

पांच दिनों में 675 करोड़ के पार पहुंची कमाई

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। दो पार्ट में बन रही इस फिल्म का पहला हिस्सा 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 नवंबर तक फिल्म ने भारत में 346.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, पांच दिनों में इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 675.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।