पॉडकास्ट में अभिनेत्री पत्रलेखा ने बताया अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी का अनुभव 
मनोरंजन

Rajkummar Rao: घर से दूर रहकर भी राजकुमार राव प्रेग्नेंट पत्नी के लिए रोज करते हैं ये काम

Patralekha: अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में शादी की थी। इसी साल जुलाई में उन्होंने बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

अनिल सिंह

StartFragment

Patralekha On Pregnancy: अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा माता-पिता बनने वाले हैं। पत्रलेखा अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात करते हुए नजर आई उन्होंने बताया की इस हालत में राजकुमार राव उनका कैसे ख्याल रखते हैं। 

यह प्रेग्नेंसी प्लांड थी या फिर ये उन्हें मिला एक बहुत बड़ा सरप्राइज है, इस बारे में पत्रलेखा ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बात की। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है।

सरप्राइज थी प्रेग्नेंसी 

पॉडकास्ट की होस्ट सोहा अली खान ने पत्रलेखा से पूछा कि क्या उन्होंने प्रेग्नेंसी के लिए कोई प्लान बनाया था या फिर यह उनके लिए एक सरप्राइज था? इस पर पत्रलेखा ने कहा कि उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही थी तो वह पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास गई थीं। इस दौरान राजकुमार राव भी उनके साथ थे। यहां जांच करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। यह सुनने के बाद हम दोनों हैरान भी थे और बहुत खुश भी।

पति-पत्नी ने साथ फिल्म में किया है काम 

एक्ट्रेस पत्रलेखा ने 2014 में आई फिल्म सिटी लाइट्स में अभिनेता राजकुमार के साथ काम किया था। अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगभग दो सप्ताह तक बहुत सारा वड़ा पाव खाने की तलब रही, लेकिन मैंने नहीं खाया। मेरे पति राज मेरा पहले से ज्यादा ख्याल रखने लगे। 

हर दिन हालचाल जानने के लिए फोन करते हैं

पत्रलेखा ने बताया कि राजकुमार राव ऐसे इंसान नहीं हैं, जो मुझे बताते रहें कि क्या करना है या क्या खाना है, वह मुझे अपनी मर्जी से जीने देते हैं, लेकिन मैं महसूस कर सकती हूं कि वह कितने चिंतित हैं। खासकर जब से वह शूटिंग के लिए बाहर गए हैं और मुंबई में नहीं हैं। वह हर दिन हालचाल जानने के लिए फोन करते हैं, पूछते हैं कि मैंने खाना खाया या नहीं, मैं ठीक हूं या नहीं और कैसा महसूस कर रही हूं।

अपनी फिटनेस के बारे में अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा कि वह 10 साल की उम्र से एक्सरसाइज करती आ रही हैं। गर्भवती होने तक भी वह जिम में व्यायाम करती रहीं। उन्हें एक्सरसाइज करना पसंद है। यह नया एपिसोड जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज होगा। इसमें डॉ. रंजना धन्नू भी पत्रलेखा के साथ दिखाई देंगी।

EndFragment

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत