आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2 (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ayushmann Khurrana ने ‘प्रजापति पांडे’ से उठाया पर्दा, 'पति पत्नी और वो दो' में दिखेगा कन्फ्यूजन का तड़का

Ayushmann Khurrana Film: आयुष्मान खुराना ने पति पत्नी और वो 2 में अपने किरदार के बारे में खुलासा किया। वह तीन महिलाओं के बीच फंसे नजर आएंगे, जिससे कन्फ्यूजन से भरी कहानी दर्शकों को एंटरटेन करेगी।

सोनाली झा

Ayushmann Khurrana Film Pati Patni Aur Woh 2: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म पति पत्नि और वो 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के गाने और टीजर पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है। अब ट्रेलर रिलीज से पहले आयुष्मान ने अपने किरदार ‘प्रजापति पांडे’ के बारे में दिलचस्प खुलासे किए हैं।

आयुष्मान खुराना ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार प्रजापति पांडे एक सीधा-सादा और ईमानदार इंसान है, लेकिन हालात उसे ऐसी स्थिति में डाल देते हैं जहां उसकी जिंदगी पूरी तरह उलझ जाती है। उन्होंने कहा कि ऊपर से देखने पर लगता है कि वह बहुत मजे कर रहा है, लेकिन असल में वह लगातार मुश्किलों में फंसता चला जाता है। उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

तीन महिलाओं के बीच फंसा किरदार

फिल्म की कहानी में प्रजापति पांडे तीन महिलाओं के बीच फंसा नजर आएगा, जिससे उसकी जिंदगी में अफरा-तफरी मच जाती है। यह कन्फ्यूजन और कॉमिक सिचुएशंस फिल्म को और भी मजेदार बनाते हैं। आयुष्मान ने कहा कि यह किरदार दर्शकों को खूब हंसाएगा, लेकिन इसके पीछे एक आम इंसान की भावनाएं और उलझनें भी देखने को मिलेंगी।

स्टारकास्ट और दमदार कॉमेडी

पति-पत्नी और वो 2 में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एंटरटेन करने का वादा करता है। यह फिल्म साल 2019 में आई पति पत्नि और वो का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। उस फिल्म में कानपुर के इंजीनियर की कहानी को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

रिलीज डेट और मेकिंग

फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जबकि इसे भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कुल मिलाकर, आयुष्मान खुराना का ‘प्रजापति पांडे’ किरदार एक बार फिर दर्शकों को हंसी के साथ-साथ जिंदगी की उलझनों से रूबरू कराने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें