पारस छाबड़ा, शेफाली जरीवाला मौत प्रिडिक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शेफाली की मौत पर वायरल हुआ पारस छाबड़ा का पुराना VIDEO, की थी ये भविष्यवाणी!

शेफाली जरीवाला के निधन से इंडस्ट्री शोक में है। इसी बीच पारस छाबड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस की कुंडली देखकर कुछ ऐसी बातें कही थीं, जो अब चौंकाने वाली लग रही हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के 42 साल की उम्र में अचानक हुए निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। 27 जून की देर रात उन्हें सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अब तक उनकी मौत का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इसी बीच एक हैरान कर देने वाला पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर पारस छाबड़ा ने शेफाली की कुंडली के आधार पर उनकी अचानक मौत की आशंका जताई थी।

पारस छाबड़ा ने क्या दिया था शेफाली की मौत का संकेत?

दरअसल, अगस्त 2024 में पारस के पॉडकास्ट ‘आबरा का डाबरा’ में शेफाली मेहमान बनकर आई थीं। इस दौरान पारस, जो खुद ज्योतिष में रुचि रखते हैं, ने उनकी कुंडली का विश्लेषण करते हुए बताया था कि उनके अष्टम भाव यानि 8वें घर में चंद्र, बुध और केतु स्थित हैं, जो आमतौर पर अचानक हानि, रहस्य और अचानक मृत्यु का संकेत देते हैं।

पारस ने शो में कहा था, “चंद्र और केतु का योग सबसे खतरनाक माना जाता है। इसमें बुध भी जुड़ जाए तो यह मानसिक और तंत्रिका संबंधी समस्याओं का कारण बनता है।" इस विश्लेषण को सुनकर उस वक्त तो हल्का मजाक बना, लेकिन अब यह वीडियो देखकर फैंस चौंक गए हैं।

पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने कही थी ये बात

पॉडकास्ट के दौरान शेफाली ने यह भी स्वीकार किया था कि  वो मिर्गी से पीड़ित थीं। उन्हें पहली बार दौरा 15 साल की उम्र में पड़ा था जब वह 10वीं में पढ़ती थीं। हालांकि, उन्होंने बताया था कि सही इलाज और लाइफस्टाइल में कई बदलाव से उनकी हालत काफी हद तक सही हो चुकी थी।

पारस छाबड़ा, जो बिग बॉस 13 में शेफाली के को-कंटेस्टेंट और पराग त्यागी के करीबी दोस्त भी हैं, ने उनकी मौत पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “किसकी जिंदगी कितनी लंबी है, ये कोई नहीं जानता। ओम शांति।”

शेफाली जरीवाला ने 2002 में ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से अपार लोकप्रियता हासिल की थी। बाद में वह 'मुझसे शादी करोगी' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। फिलहाल उनके असमय निधन ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे मनोरंजन जगत और फैंस को झकझोर कर रख दिया है।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता