परम सुंदरी कलेक्शन: तीन दिनों में ही बजट के करीब पहुंची सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म  
मनोरंजन

Param Sundari: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग ओवरसीज

Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी तीन दिनों में ही बजट के करीब पहुंच रही है। ये फिल्म, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के लिए अच्छा संकेत है।

अनिल सिंह

StartFragment

Sunday Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी को रिलीज हुए 3 दिन पूरा हो चुका है और 3 दिनों में फिल्म ने करीब 28.48 करोड़ का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है। फिल्म का बजट 45 से 50 करोड़ का है। ऐसे में फिल्म बजट के करीब पहुंच रही है। कमिंग वीकेंड से पहले फिल्म अपना बजट वसूल लेगी ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। चलिए फिल्म के कारोबार के आंकड़े पर नजर डालते हैं। 

परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग वीकेंड पर इस फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया है और यह सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के लिए अच्छी बात है। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। यह नॉर्थ इंडियन लड़का और साउथ इंडियन लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। जहां परम अपनी सोलमेट से मिलने के लिए केरल पहुंचता है और उसे सुंदरी से प्यार हो जाता है। 

परम सुंदरी का अब तक का कारोबार 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज होने के बाद पहले दिन 7.37 करोड़ का कारोबार किया। शनिवार को दूसरे दिन परम सुंदरी फिल्म ने 10.07 करोड़ का कारोबार किया। रविवार को फिल्म के कारोबार में उछाल देखने को मिला और रविवार के दिन इस फिल्म ने 11.04 करोड़ का कारोबार किया। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने कुल 28.48 करोड़ का कारोबार तीन दिन पूरा होने के बाद कर लिया है और यह परम सुंदरी फिल्म के लिए अच्छा संकेत है। 

सोमवार को होगी अग्नि परीक्षा 

सोमवार को परम सुंदरी फिल्म की अग्नि परीक्षा होगी और अगर यह मंडे टेस्ट में पास हो जाती है तो यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि यह आने वाले वीकेंड से पहले ही अपना बजट वसूल कर लेगी और उसके बाद फिल्म की मुनाफा वसूली शुरू होगी। लेकिन 45-50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 3 दिनों में अगर 30 करोड़ के आसपास का कारोबार कर लेती है तो यह फिल्म के लिए अच्छा संकेत माना जा सकता है। 

परम सुंदरी वर्ल्डवाइड कलेक्शन 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक परम सुंदरी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की अगर बात करें तो 3 दिनों के बाद फिल्म ने दुनिया भर में 42.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म तीन दिनों के भीतर ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अपने बजट के करीब पहुंच गई है। 

EndFragment

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z