पंकज त्रिपाठी का अतरंगी लुक देख फैंस हो गए दंग 
मनोरंजन

पंकज त्रिपाठी का अतरंगी लुक देख फैंस हो गए दंग, रणवीर सिंह बोले- हम सुधर गए और आप बिगड़ गए

Ranveer Singh Reaction on Pankaj Tripathi look: पंकज त्रिपाठी ने इस बार ऐसा लुक अपनाया कि फैंस और सेलेब्स दोनों ही हैरान रह गए। रणवीर सिंह ने कमेंट किया कि अरे, गुरुजी? हम सुधर गए और आप बिगड़ गए?

सोनाली झा

Pankaj Tripathi Unusual Look: हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने संजीदा अभिनय और सरल व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते हैं। चाहे पर्दे पर गैंगस्टर का दमदार रोल हो या आम इंसान का मासूम किरदार, वे हर रूप में दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा रूप अपनाया कि फैंस और सेलेब्स दोनों ही दंग रह गए।

शुक्रवार को पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कीं, जिनमें वे बेहद अनोखे और हटकर लुक में नजर आ रहे थे। उन्होंने लाल रंग की सलवारनुमा पोशाक के साथ हरे रंग का लंबा ब्लेजर और सिर पर कैप पहन रखी थी। कैमरे के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए वे बिल्कुल एक्सपेरिमेंटल स्टाइल में दिखे। फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि एक नई शुरुआत। ये किसी दिलचस्प चीज की शुरुआत है। माहौल कैसा है?

रणवीर सिंह का रिएक्शन

फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों का मानना है कि यह पंकज त्रिपाठी का कोई अनोखा फोटोशूट है, जबकि कुछ ने अंदाजा लगाया कि शायद यह एआई जेनरेटेड फोटोज हों। हालांकि अभी तक इस पर एक्टर या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए मशहूर रणवीर सिंह भी इस पोस्ट को देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि अरे! ये क्या गुरुजी? हम सुधर गए और आप बिगड़ गए? रणवीर का यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

रणवीर सिंह के अलावा कई फिल्मी सितारों ने भी इस पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दिए। एक्टर गुलशन देवैया ने लिखा कि ओए पंकी। पंकी ओए! सर, सर, सर। वहीं एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने तारीफ करते हुए लिखा कि पंकज जी, कमाल हैं। फैंस भी इस नए लुक को देखकर दंग रह गए। किसी ने कमेंट किया कि गुरुजी अब फैशन शो में उतरने वाले हैं, तो किसी ने लिखा कि ये लुक रणवीर सिंह से भी ज्यादा बोल्ड है। पंकज त्रिपाठी ने अपने कैप्शन में नई शुरुआत का जिक्र किया है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे किसी नए प्रोजेक्ट या ब्रांड कैंपेन का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

INDIA Bloc Protest LIVE: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब से बाराखंभा रवाना; केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल