पंकज त्रिपाठी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Diwali 2026: न महंगी पार्टी, न दिखावा, परिवार के साथ ऐसे दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी, जानें खास प्लान

Pankaj Tripathi Diwali: पंकज त्रिपाठी ने अपना दिवाली प्लान बताया है। वह परिवार के साथ 10 मिट्टी के दीये जलाकर लक्ष्मी पूजा करेंगे। वहीं, अदिति राव हैदरी पति सिद्धार्थ के साथ त्योहार मनाएंगी।

सोनाली झा

Highlights

  • पंकज त्रिपाठी हर साल परिवार के साथ सादगी से दिवाली मनाते हैं।

  • उनके घर में 10 मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं और घर का खाना बनता है।

  • अभिनेता दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करते हैं और सभी की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

Pankaj Tripathi Diwali Celebration Plan: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी दीपावली का त्योहार बेहद सादगी से मनाना पसंद करते हैं। इस बार भी उनका प्लान कुछ खास नहीं, बल्कि परिवार के साथ वक्त बिताने, घर में दीये जलाने और लक्ष्मी पूजा करने का है। वहीं, उनकी आगामी फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' की को-स्टार अदिति राव हैदरी भी इस साल पति सिद्धार्थ के साथ दीपावली मनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

पंकज त्रिपाठी ने अपने दीपावली सेलिब्रेशन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके घर में हर साल यह त्योहार बेहद शांत और सादगी भरे अंदाज में मनाया जाता है। इस बार भी वह पत्नी और बच्चों के साथ दीपावली सेलिब्रेट करेंगे। दीपावली हम इस साल सादगी भरे अंदाज में ही मनाएंगे। हम हर साल ऐसी सादगी से बीवी-बच्चों के साथ मनाते आए हैं। घर में 10 मिट्टी के दीये जलते हैं, घर का खाना बनता है, दीया-बाती भी जलती है और लक्ष्मी जी की पूजा होती है। पंकज ने आगे कहा कि मां लक्ष्मी सभी के जीवन में बनी रहें और हर कोई सुखी-संपन्न रहे।

पति सिद्धार्थ के साथ दीपावली मनाएंगी अदिति

वहीं, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी इस साल दीपावली को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वह अपने पति और अभिनेता सिद्धार्थ के साथ त्योहार मनाएंगी। पिछले साल सिद्धार्थ शूटिंग के सिलसिले में अमेरिका में थे, जिस वजह से दोनों साथ में दीपावली नहीं मना पाए थे। अदिति ने कहा कि इस बार सिद्धार्थ उनके साथ हैं और वह इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म के प्रमोशन के बाद उन्हें घर जाने और साथ में त्योहार मनाने का मौका मिलेगा।

पहली बार साथ नजर आएंगे पंकज और अदिति

बता दें कि पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी जल्द ही फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' में एक साथ नजर आएंगे। यह दोनों की पहली फिल्म है। वरुण वी शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा। कहानी लखनऊ के रंजन दुबे यानी पंकज त्रिपाठी की है, जो एक बड़ी पुश्तैनी हवेली में अकेले रहते हैं। घर के कामकाज के लिए वह एक विज्ञापन निकालते हैं, जिसके बाद दिल्ली से एक महिला हाउस हेल्प के रूप में उनके घर पहुंचती है। इसके बाद उनकी शांत जिंदगी में रोमांस, हंसी-मजाक और सस्पेंस की एंट्री होती है। फिल्म 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी।

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम

मुंबई हाई कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, BSE और अमिताभ बच्चन का जलसा भी निशाने पर