शाही परिवार की बेटी, 17 साल की उम्र में अदिति राव हैदरी को हो गया था प्यार, आमिर खान से भी है खास कनेक्शन

Aditi Rao Hydari Birthday: 2 शाही परिवारों से ताल्लुक रखने वाली अदिति राव हैदरी की पर्सनल लाइफ और कई दिलचस्प किस्से आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं।
Aditi Rao Hydari Birthday
अदिति राव हैदरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अदिति राव हैदरी का संबंध हैदराबाद और वनापर्थी के प्रतिष्ठित शाही परिवारों से है।

  • खबरों के अनुसार अदिति राव हैदरी ने 2007 में सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी।

  • अदिति राव हैदरी और आमिर खान की पहली पत्नी किरण राव ममेरी बहनें हैं।

  • अदिति राव हैदरी ने 6 साल की उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था।

Aditi Rao Hydari Biography: बॉलीवुड की खूबसूरत और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपनी अदाओं से हमेशा से ही दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। स्क्रीन पर उनकी सादगी और ग्रेस जितनी चर्चा में रहती है, उतनी ही दिलचस्प उनकी रियल लाइफ की कहानी भी है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले ही अदिति राव हैदरी की जिंदगी में कई बड़े और दिलचस्प मोड़ आ चुके थे। राजघराने में जन्म लेने से लेकर बहुत कम उम्र में प्यार और शादी के बंधन में बंधने तक, उनकी लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।

शाही खानदान से है गहरा रिश्ता

अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद के एक शाही परिवार में हुआ था। उनके खानदान का इतिहास बेहद शाही और राजनीतिक रूप से मजबूत रहा है। उनके परदादा अकबर हैदरी साल 1869 से 1941 के बीच हैदराबाद रियासत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे।

इसके अलावा, वह असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी भी हैं। केवल पिता पक्ष ही नहीं, बल्कि नानी का खानदान का भी संबंध सीधा इतिहास से जुड़ा है। अदिति के नाना राजा जे. रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी संस्थान पर राज किया करते थे। राजसी ठाट-बाथ और इतिहास की इतनी बड़ी विरासत होने के बाद भी अदिति राव हैदरी ने अपनी मेहनत और कला के दम पर एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई।

Aditi Rao Hydari Birthday
अदिति राव हैदरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

बचपन में ही जिंदगी हो गई उथल-पुथल

हर किसी की जिंदगी की तरह अदिति राव हैदरी का शुरुआती दौर भी चुनौतियों से भरा था। उनके माता-पिता उनकी शादी के महज 2 साल बाद ही एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद अदिति राव हैदरी अपनी मां के साथ दिल्ली आ गईं और वहीं पली-बढ़ीं। उनकी मां एक जानी-मानी ठुमरी गायिका थीं, जिनका कला से गहरा नाता था।

माता-पिता के अलग होने के बाद उनके पिता अदिति की कस्टडी चाहते थे, लेकिन अदिति ने अपनी मां का साथ कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने हमेशा अपनी मां को ही अपना सब कुछ माना और उनके साथ रहकर ही अपने जीवन के शुरुआती संस्कार सीखे। इसी दौरान उन्होंने 6 साल की उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य भारतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था और फेमस नृत्यांगना लीला सैमसन की शिष्या बनकर कला की बारीकियों को बहुत गहराई से समझा।

महज 17 साल की उम्र में हुआ था प्यार

अदिति राव हैदरी की पर्सनल लाइफ से जुड़ा सबसे चौंकाने वाला पहलू उनका पहला प्यार और कम उम्र में हुई शादी है। खबरों के अनुसार जब अदिति महज 17 साल की थीं, तब उनकी जिंदगी में एक्टर सत्यदीप मिश्रा की एंट्री हुई। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और यह प्यार धीरे-धीरे एक मजबूत रिश्ते में बदल गया।

इसके बाद साल 2007 में, जब अदिति सिर्फ 21 साल की थीं, तब उन्होंने सत्यदीप मिश्रा से चुपचाप शादी कर ली। इस बात को उन्होंने काफी समय तक दुनिया से छिपाकर रखा और साल 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार अपनी शादी का खुलासा किया। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और साल 2013 में दोनों ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए।

Aditi Rao Hydari Birthday
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगेगा मकोका

आमिर खान से भी है खास कनेक्शन

अदिति राव हैदरी का बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान से भी एक दिलचस्प और खास रिश्ता रहा है। आमिर खान की दूसरी पत्नी रहीं किरण राव और अदिति राव हैदरी आपस में बहनें हैं। इस रिश्ते के नाते अदिति राव हैदरी कुछ समय पहले तक आमिर खान की साली साहिबा हुआ करती थीं।

किरण राव के दादा भी वही राजा जे. रामेश्वर राव थे, जो तेलंगाना के वनापर्थी पर शासन करते थे। पारिवारिक और शाही रिश्तों की यह कड़ियां बॉलीवुड के इन दोनों स्टार्स को आपस में जोड़ती हैं। अपनी इसी अनूठे बैकग्राउंड और पर्सनल लाइफ के उतार-चढ़ाव को पार करते हुए अदिति ने साल 2009 में फिल्म दिल्ली 6 से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की और आज फिल्म इंडस्ट्री में एक सम्मानित मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com