पलाश मुच्छल (सोर्स : सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पलाश मुच्छल पर लगा गंभीर आरोप, शादी टूटी, फिल्म भी नहीं बनी, 40 लाख लेकर हुए फरार

Palash Muchhal Cheating: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पर फिल्म के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। एक्टर विज्ञान माने ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सोनाली झा

Palash Muchhal Accused Of Fraud: बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक बड़ा विवाद है। मशहूर क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनके कथित रिश्ते और शादी कैंसिल होने के बाद अब पलाश पर फिल्म के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप लगाए हैं एक्टर और फिल्ममेकर विज्ञान माने ने, जिन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

विज्ञान माने के मुताबिक, उनकी मुलाकात दिसंबर 2024 में पलाश मुच्छल से हुई थी। यह मुलाकात स्मृति मंधाना के जरिए हुई, क्योंकि विज्ञान स्मृति के करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं। पलाश ने उस दौरान उन्हें अपनी फिल्म ‘नजरिया’ के बारे में बताया और दावा किया कि यह फिल्म छह महीने के भीतर पूरी हो जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने निवेश की गई रकम को मुनाफे के साथ लौटाने का भरोसा भी दिलाया।

स्मृति मंधाना से शादी के बाद देने वाले थे पैसे

इन दावों पर विश्वास करते हुए विज्ञान माने ने करीब 40 लाख रुपये फिल्म में इन्वेस्ट कर दिए। हालांकि समय बीतता गया, लेकिन न तो फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और न ही पैसे वापस किए गए। विज्ञान का आरोप है कि जब उन्होंने छह महीने बाद रकम वापस मांगी, तो पलाश की मां ने फिल्म का बजट पहले 55 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये बताया। इसके बाद पलाश ने कहा कि वह स्मृति मंधाना से शादी के बाद पैसे लौटा देंगे।

स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी कैंसिल

हालात तब और बिगड़ गए जब स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी कैंसिल हो गई। विज्ञान माने का कहना है कि इसके बाद पलाश ने उनके फोन कॉल्स और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि पलाश की मां ने उन्हें ब्लैकमेल किया और पैसे लौटाने की बजाय उनसे 10 लाख रुपये और मांगे गए। विज्ञान का दावा है कि पलाश उनसे छोटी-छोटी रकम भी बार-बार मांगता था।

पलक मुच्छल के चैरिटी पर खड़े हुए सवाल

इस पूरे मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के नाम और लोकप्रियता का इस्तेमाल कर लोगों को निवेश के लिए प्रभावित किया। विज्ञान माने का कहना है कि जब स्मृति ने पलाश से दूरी बनाई, तब कई अनियमितताएं सामने आने लगीं। विवाद यहीं खत्म नहीं होता विज्ञान ने पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल के नाम से चल रही चैरिटी पर भी सवाल खड़े किए हैं।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते