पलाश मुच्छल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पलाश मुच्छल ने धोखाधड़ी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- इमेज खराब करने की साजिश, लीगल एक्शन लेने का किया ऐलान

Palash Muchhal 40 Lakh Fraud Case: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। आरोप सामने आते ही पलाश ने चुप्पी तोड़ते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

स्नेहा मौर्या

Palash Muchhal Reaction On Allegations: इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना से कथित रिश्ते और शादी टूटने की खबरों के बाद सुर्खियों में रहे म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कहीं ज्यादा गंभीर है। पलाश पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

यह आरोप अभिनेता और फिल्ममेकर विज्ञान माने ने लगाए हैं, जो स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त बताए जाते हैं। विज्ञान माने का दावा है कि पलाश मुच्छल ने फिल्म बनाने के नाम पर उनसे मोटी रकम ली, लेकिन न तो फिल्म बनी और न ही पैसे वापस किए गए।

पलाश पर विज्ञान माने ने क्या लगाए आरोप ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विज्ञान माने ने सांगली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि पलाश मुच्छल ने उन्हें फिल्म प्रोजेक्ट में निवेश के लिए राजी किया था। विज्ञान का कहना है कि पलाश ने उनसे 25 लाख रुपये निवेश करवाए और भरोसा दिलाया कि फिल्म के OTT पर रिलीज होने के बाद उन्हें 12 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा। इसके अलावा, फिल्म में एक एक्टिंग रोल देने का भी वादा किया गया था। लेकिन समय बीतने के बावजूद न तो फिल्म शुरू हुई और न ही निवेश की रकम लौटाई गई।

म्यूजिक कंपोजर ने तोड़ी चुप्पी

इन गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद पलाश मुच्छल ने पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए विज्ञान माने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। पलाश ने लिखा, “सांगली के विज्ञान माने द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं। यह सिर्फ मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है और इसे बिना चुनौती के नहीं छोड़ा जाएगा।”

कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

पलाश ने साफ कहा कि वह इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके वकील श्रेयांश मितारे पूरे मामले को देख रहे हैं और सभी कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पलाश के मुताबिक,“हम कानून के तहत उपलब्ध हर विकल्प का इस्तेमाल करेंगे और इन झूठे आरोपों का करारा जवाब देंगे।”

अब यह मामला कानूनी मोड़ ले चुका है। एक तरफ विज्ञान माने की शिकायत है, तो दूसरी ओर पलाश मुच्छल का आरोपों से इनकार और लीगल एक्शन का ऐलान। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच में क्या सामने आता है और सच्चाई किसके पक्ष में जाती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें