नेहल चुडासमा ने अमल मलिक को कहा दोगला इंसान 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 Update: नेहल चुडासमा ने अमाल मलिक को कहा दोगला इंसान, बसीर अली संग लव एंगल पर दी सफाई

Nehal Chudasama On Amaal Mallik: डबल एविक्शन में नेहल चुडासमा और बसीर अली शो से बाहर हो गए, लेकिन नेहल का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ, शो से बाहर आते ही उन्होंने सलमान खान और मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए।

सोनाली झा

Nehal Chudasama Interview After Eviction: ‘बिग बॉस 19’ के ताज़ा एपिसोड में डबल एविक्शन ने सभी को चौंका दिया। बसीर अली के साथ मॉडल और एक्ट्रेस नेहल चुडासमा भी शो से बेघर हो गईं। शो से बाहर निकलते ही नेहल ने निर्माताओं, होस्ट सलमान खान और खासतौर पर सिंगर अमाल मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मेकर्स अमाल का पक्ष ले रहे हैं और शो में उन्हें लगातार गलत तरीके से पेश किया गया।

नेहल ने ‘स्क्रीन’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि एविक्शन उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि जब मैं घर से बाहर निकली तो मैं पूरी तरह सुन्न हो गई थी। वैनिटी में बैठकर रोई, समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मेरे साथ ये सब क्यों हुआ। सोशल मीडिया देखने के बाद मेरा दर्द और बढ़ गया, क्योंकि मुझे उस रूप में दिखाया गया जो मैं बिल्कुल नहीं हूं।

सलमान खान और मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप

नेहल ने बताया कि इस अनुभव ने उन्हें मानसिक रूप से बहुत झकझोर दिया है। पिछले दो दिनों में मैं 10-12 बार रो चुकी हूं। मैं खुद को फिर से संभालने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन अंदर से पूरी तरह टूट चुकी हूं। उन्होंने कहा कि हर वीकेंड का वार में मुझे निशाना बनाया गया। सलमान खान ने मुझे ‘मैनिपुलेटिव’ कहा, जबकि मैंने कभी किसी को कंट्रोल करने की कोशिश नहीं की। मैं सिर्फ अपनी राय रखती थी और फरहाना को बड़ी बहन की तरह गाइड करती थी। जो नेरेटिव सेट किया गया, वो पूरी तरह गलत था।

अमाल मलिक पर भड़कीं नेहल

नेहल ने अमाल मलिक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मैंने अमाल जैसा दोगला इंसान कभी नहीं देखा। मैंने हमेशा उन्हें भाई जैसा माना, लेकिन उन्होंने मेरे साथ दोहरा व्यवहार किया। वह ईमानदारी और गरिमा के साथ नहीं खेल रहे हैं। मेकर्स उनकी साइड ले रहे हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स को निशाना बना रहे हैं।नेहल ने अमाल की हेल्थ पर भी बात की।

बसीर अली के साथ रिश्ते पर दी सफाई

नेहल ने बताया कि अमाल को लंबे समय से पैर के अंगूठे में जख्म है और कई दूसरी दिक्कतें हैं। वो स्लीप एपनिया मशीन के कारण अलग सोते हैं, लेकिन इसका गेम पर कोई असर नहीं है। मैंने उन्हें कहा था कि शरीर की सारी निगेटिव एनर्जी निकालो, क्योंकि यही उनकी असली परेशानी है। शो में नेहल और बसीर अली का ‘लव एंगल’ चर्चा में था, जिस पर उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता असली था, फेक नहीं। बसीर की मां ने मुझ पर गलत आरोप लगाए, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। बसीर अब बाहर है, वो सच समझ जाएगा। हां, उसने गुस्से में मेरे बारे में कुछ गलत कहा था, लेकिन मैं जानती हूं वो कैसा इंसान है।

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात