बिग बॉस 19 में नीलम गिरी हुईं नॉमिनेट, आम्रपाली दुबे ने फैंस से की वोट देने की अपील 
मनोरंजन

Bigg Boss 19: आम्रपाली दुबे ने नीलम गिरी के नॉमिनेट होने पर की वोट की अपील, जानें क्या है कनेक्शन

Amrapali Dubey Appeal For Vote: बिग बॉस 19 में नीलम गिरी के साथ तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, प्रणीत मोरे और नतालिया भी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Neelam Giri Nominated In Bigg Boss 19: टीवी रियल्टी शो 'बिग बॉस 19' की शुरुआत जितनी धमाकेदार हुई है, उतनी ही तेजी से अब शो में कंटेस्टेंट्स के रिश्ते, लड़ाइयों और नॉमिनेशन का दौर भी देखने को मिल रहा है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक सेलेब्रिटी शामिल हुए हैं, लेकिन इनमें भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नीलम गिरी का नाम सबसे अलग है।

नीलम अपनी सादगी और अपनेपन से दर्शकों के दिल में जगह बना रही हैं, लेकिन शो की स्ट्रेटेजी और घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स की गुटबाजी का असर उन पर भी साफ नजर आ रहा है। पहले ही हफ्ते में नीलम गिरी नॉमिनेट हो गई हैं, जिससे उनके चाहने वालों को झटका लगा है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और बड़ी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से नीलम के लिए वोट की अपील की है।

नीलम नॉमिनेट हो गई हैं

आम्रपाली दुबे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह बताती हैं कि शूटिंग के बाद उन्होंने सीधे 'बिग बॉस 19' देखा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें नीलम गिरी के नॉमिनेट होने की खबर मिली, उन्होंने तुरंत वोट कर दिया। वीडियो में आम्रपाली कहती हैं, ''मेरा अभी-अभी शूट का पैकअप हुआ है। पैकअप होते ही मैंने कॉस्ट्यूम भी नहीं बदली और सीधे बिग बॉस देखना शुरू कर दिया, क्योंकि जैसा कि हम सब जानते हैं कि हमारी इंडस्ट्री की नीलम गिरी वहां गई हैं। मुझे पता चला कि नीलम नॉमिनेट हो गई हैं तो मैंने उन्हें वोट कर दिया है।''

आम्रपाली और नीलम का कनेक्शन

आम्रपाली दुबे ने अपने फैंस और भोजपुरी दर्शकों से अपील करते हुए कहा, "मेरा आप सबसे निवेदन है कि आप भी नीलम को वोट करें। उसे बिग बॉस के घर में रहकर अपने आप को साबित करने का समय और मौका दें।"आम्रपाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस भी इस अपील पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। नीलम गिरी निरहुआ के भाई प्रवेशलाल यादव को डेट कर रही हैं।

नीलम का दावा- वह बराबरी से गेम खेल रही हैं

बिग बॉस के घर में इस हफ्ते काफी उथल-पुथल देखने को मिली। नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान घरवालों ने खुलकर एक-दूसरे के नाम लिए और उसके पीछे की वजहें भी बताईं। इस बार नीलम गिरी के साथ जिन अन्य सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है, उनमें तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, प्रणीत मोरे और नतालिया का नाम शामिल है। कई कंटेस्टेंट्स ने नीलम को 'सॉफ्ट टारगेट' बताया और कहा कि वो अभी तक खुद को ठीक से साबित नहीं कर पाई हैं। कुछ ने यह भी आरोप लगाया कि वह दूसरे कंटेस्टेंट्स के असर में रहती हैं और खुद का कोई मजबूत स्टैंड नहीं लेतीं। हालांकि नीलम का कहना है कि वह बराबरी से गेम खेल रही हैं और धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही हैं।

EndFragment

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन