Govinda: गोविंदा और सुनीता आहूजा को मिला गणपति बप्पा का आशीर्वाद, नहीं होगा तलाक

Govinda and Sunita Ahuja Seen Together: गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मिलकर गणपति बप्पा की स्थापना कर तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। वहीं, कपल का साथ दिखना फैंस के लिए राहत भरी खबर साबित हुआ।
Govinda: गोविंदा और सुनीता आहूजा को मिला गणपति बप्पा का आशीर्वाद, नहीं होगा तलाक
गोविंदा और सुनीता आहूजा को मिला गणपति बप्पा का आशीर्वाद
Published on
Updated on

Govinda and Sunita Ahuja Divorce Rumors: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा अक्सर अपनी फिल्मों, बयानों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनके और पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते पर तलाक की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था। चर्चाओं का दौर इतना तेज था कि कहा जा रहा था सुनीता ने गोविंदा पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है। इन अफवाहों से उनके चाहने वालों में चिंता का माहौल था।

लेकिन गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दोनों ने मिलकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। मंगलवार को गोविंदा और सुनीता को एक साथ बप्पा का स्वागत करते हुए देखा गया। दोनों ने मिलकर घर पर धूमधाम से गणपति की स्थापना की और फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आ रहे हैं।

तलाक पर सुनीता आहूजा का जवाब

मीडिया ने जब उनसे तलाक की अफवाहों को लेकर सवाल किया तो सुनीता ने अपने मस्तीभरे अंदाज में कहा कि तुम लोग कंट्रोवर्सी सुनने आए हो या बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए? कोई कंट्रोवर्सी नहीं है। वहीं गोविंदा ने उसी वक्त जोर से गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष कर माहौल को और भी पॉजिटिव बना दिया। यह वीडियो सामने आते ही फैंस ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर लोग लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों को यूं साथ देखकर बहुत अच्छा लगा। दूसरे ने लिखा कि बप्पा का आशीर्वाद आपके रिश्ते को हमेशा यूं ही बनाए रखे। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सामने आई हों। इससे पहले भी कई बार ऐसी अफवाहें उड़ चुकी हैं, लेकिन हर बार यह झूठी साबित हुईं। बता दें, गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। लंबे समय से दोनों एक-दूसरे के साथ सुख-दुख में खड़े रहे हैं। इस बार गणेश चतुर्थी पर उनकी जोड़ी को साथ देख फैंस खुश हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com