नवाजुद्दीन सिद्दीकी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘बॉलीवुड में बन रही हैं फेक फिल्में...’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर मची बहस

Nawazuddin Siddiqui Reaction: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड पर फेक फिल्में बनाने का आरोप लगाया। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कुछ यूजर्स इसे द केरल स्टोरी और धुरंधर से जोड़ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Nawazuddin Siddiqui Fake Films Bollywood: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। एक्टर ने दावा किया कि बॉलीवुड में इन दिनों ऐसी फिल्में बन रही हैं जो पूरी सच्चाई नहीं दिखातीं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहां उनसे दुनिया के मौजूदा हालात और उन पर बनने वाली फिल्मों को लेकर सवाल पूछा गया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि समाज को गलत दिशा में ले जाने वाली फिल्मों से बचना चाहिए और सिनेमा में सच्चाई को दिखाना बेहद जरूरी है।

‘सच्चाई सब जानते हैं, लेकिन बोलते नहीं’

एक्टर ने अपने बयान में कहा कि आज के समय में लोग दुनिया में क्या हो रहा है, इसके बारे में अच्छी तरह जानते हैं। उनके मुताबिक, कई बार फिल्में ऐसी बनाई जाती हैं जिनके पीछे की असली सच्चाई सभी को पता होती है, लेकिन बहुत कम लोग उस पर खुलकर बोलते हैं।

नवाजुद्दीन ने यह भी कहा कि सिनेमा एक मजबूत माध्यम है, इसलिए इसमें दिखाई जाने वाली कहानियों का असर समाज पर पड़ता है। इसी वजह से फिल्म निर्माताओं को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

बॉलीवुड पर लगाया ‘फेक फिल्मों’ का आरोप

जब उनसे नैरेटिव आधारित फिल्मों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बन रही हैं जिन्हें वह ‘फेक’ मानते हैं। नवाजुद्दीन का कहना था कि दुनिया में क्या चल रहा है और असली सच्चाई क्या है, यह बात लोगों से छिपी नहीं है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि कई बार फिल्मों के जरिए अलग तरह का नैरेटिव पेश किया जाता है, जिसे दर्शकों को समझने की जरूरत है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने बयान में किसी खास फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा उन फिल्मों की ओर हो सकता है जिन पर पहले भी प्रोपेगेंडा का आरोप लग चुका है। इनमें द केरल स्टोरी और धुरंधर जैसी फिल्मों का नाम भी चर्चा में आया।

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नवाजुद्दीन ने अपने बयान के जरिए ऐसी फिल्मों पर निशाना साधा है जो किसी खास नैरेटिव को दिखाने के आरोपों के कारण विवादों में रही हैं। हालांकि एक्टर ने खुद इन फिल्मों का नाम नहीं लिया है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी