सतीश शाह को विदा करने पहुंचे नसीरुद्दीन शाह 
मनोरंजन

सतीश शाह को विदा करने पहुंचे नसीरुद्दीन शाह, रुपाली गांगुली का रो-रोकर बुरा हाल

Naseeruddin Shah arrives to Satish Shah Funeral: सतीश शाह का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में होगा। नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और अनंग देसाई ने उन्हें अंतिम विदाई दी

सोनाली झा

Satish Shah Funeral: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में आयोजित किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड और टीवी जगत के कई बड़े सितारे पहुंचे। इस मौके पर उनके दोस्त, को-स्टार और परिजन सभी भावुक नजर आए। इस अवसर पर सितारे उनके जीवन और काम को याद करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे।

शो खिचड़ी के बाबूजी यानी अभिनेता अनंग देसाई भी अपने दोस्त सतीश शाह को अंतिम विदाई देने पहुंचे। साथ ही, दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी उनके अंतिम संस्कार में उपस्थित रहे। इस दौरान रत्ना पाठक शाह, सुमित राघवन और अली अजगर भी भावुक नजर आए। वहीं, रुपाली गांगुली इतनी भावुक हुईं कि रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अर्थी को कंधा देते हुए दिखे ऑनस्क्रीन बेटे

सतीश शाह के पार्थिव शरीर को उनके ऑनस्क्रीन बेटे राजेश कुमार ने कंधा दिया। इसके अलावा फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी अर्थी को कंधा देते हुए अंतिम श्रद्धांजलि दी। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम अभिनेता दिलीप जोशी भी सतीश शाह के घर पहुंचे। वहीं, रुपाली गांगुली घर पर काफी भावुक दिखीं। वह रोती हुई नजर आईं, लेकिन मीडिया के कैमरों को देखकर उन्होंने हाथ जोड़कर शांति बनाए रखी।

सतीश शाह का निधन हुआ अचानक

शनिवार दोपहर लंच के दौरान सतीश शाह अचानक बेसुध हो गए थे। उनके मैनेजर रमेश कडतला ने एएनआई से बातचीत में बताया कि यह घटना लगभग 2:45 बजे की थी। उन्होंने कहा कि सतीश साहब लंच कर रहे थे। उन्होंने खाना खाते-खाते एक निवाला खाया और फिर गिर गए। एम्बुलेंस बुलाने में करीब आधा घंटा लगा। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतीश शाह का निधन टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। उनके योगदान और यादें हमेशा दर्शकों और साथ काम करने वाले कलाकारों के दिलों में जीवित रहेंगी।

अमिताभ बच्चन ने भी जताया दुख

सतीश शाह के जाने से इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार भी गहरे शोक में हैं। अमिताभ बच्चन, जिन्होंने सतीश शाह के साथ फिल्म भूतनाथ में काम किया, ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हर दिन एक नई सुबह, एक नया काम और एक और साथी हमसे विदा हो गया… सतीश शाह, एक उम्दा प्रतिभा, बहुत जल्दी चले गए। उन्होंने आगे कहा कि इस उदासी को सामान्य नहीं कहा जा सकता, लेकिन जिंदगी और शो चलते रहते हैं। सतीश शाह का योगदान टीवी और थिएटर जगत में अमर रहेगा। उनके जाने से इंडस्ट्री और फैंस दोनों ही शोक में हैं।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील