प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

पीएम मोदी ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को शादी की दी बधाई, शेयर किया भावुक पत्र

PM Modi Congratulates Vijay Rashmika: नरेंद्र मोदी ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को 26 फरवरी 2026 को होने वाली शादी के लिए बधाई दी। उदयपुर में शाही समारोह से पहले पीएम का भावुक पत्र सामने आया।

सोनाली झा

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को शुभकामनाएं भेजकर इस खास मौके को और यादगार बना दिया है।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने विजय देवरकोंडा के माता-पिता को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने शादी का निमंत्रण मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और दोनों परिवारों को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि यह विवाह विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के जीवन का एक नया और खूबसूरत अध्याय है, जो उनके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक अंदाज में लिखा कि फिल्मी दुनिया से जुड़े होने के कारण दोनों कलाकार कहानियों और स्क्रिप्ट से भली-भांति परिचित हैं, लेकिन असल जिंदगी की यह कहानी किसी भी फिल्म से अधिक खास और यादगार होगी। नरेंद्र मोदी ने कामना की कि आने वाले दिन, महीने और साल दोनों के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आएं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी

यह शाही शादी उदयपुर के प्रतिष्ठित होटल Mementos by ITC Hotels Ekaya में आयोजित की जाएगी। समारोह को निजी और सीमित रखा गया है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल होंगे। शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है। रविवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की थी।

कपल के वेडिंग का नाम

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने फैंस को ‘विरोश’ नाम देने के लिए धन्यवाद कहा और अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ नाम दिया। सोशल मीडिया पर इस घोषणा के बाद से ही बधाइयों का सिलसिला जारी है। फैंस अब 26 फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया नाम देगी। प्रधानमंत्री का संदेश इस शादी को और भी खास बना गया है।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा