मृणाल ठाकुर-धनुष (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

धनुष-मृणाल की गुपचुप शादी? आशीर्वाद देने पहुंचे साउथ के दिग्गज, वायरल फोटो की सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Dhanush And Mrunal Wedding Viral Video: मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन क्या ये सच हैं या AI का कमाल? जानिए पूरी सच्चाई।

स्नेहा मौर्या

Dhanush And Mrunal Thakur Wedding Truth: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दुनिया में उस वक्त हलचल मच गई, जब मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी को लेकर वायरल तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगे। लंबे समय से दोनों के डेटिंग की अफवाहें चल रही थीं। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया जा रहा था कि दोनों 14 फरवरी 2026, यानी वैलेंटाइन डे के दिन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

अब मंडप से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया। हर कोई यही पूछता नजर आया कि क्या वाकई मृणाल और धनुष ने गुपचुप शादी कर ली है?

वायरल शादी की तस्वीरों में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मृणाल ठाकुर साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं, वहीं धनुष उनके साथ शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह रही कि उनके पीछे तृषा, श्रुति हासन, अनिरुद्ध रविचंदर, अजित कुमार, दुलकर सलमान और थलपति विजय जैसी बड़ी हस्तियां भी खड़ी नजर आ रही हैं। इन सभी विजुअल्स ने लोगों को यकीन दिला दिया कि दोनों ने सच में शादी कर ली है।

क्या है धनुष मृणाल की शादी की सच्चाई?

वायरल हो रहा यह वीडियो और तस्वीरें पूरी तरह से फर्जी हैं। दरअसल, यह एक AI जनरेटेड वीडियो है, जिसे बेहद स्मार्ट तरीके से तैयार किया गया है। इस क्लिप में दिखाई जा रही शादी का हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं। किसी ने लिखा, “AI का कमाल देखो।” तो किसी ने कहा, “अजित कुमार तो इस वक्त दुबई में हैं।” वहीं कई यूजर्स ने इसे शानदार एडिटिंग बताते हुए हंसने वाले इमोजी शेयर किए।

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें

इससे पहले जब मृणाल और धनुष के रिश्ते को लेकर खबरें आई थीं, तब एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया था। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सोर्स ने साफ कहा था कि मृणाल की शादी को लेकर चल रही खबरें महज अफवाह हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं दोनों?

मृणाल ठाकुर के पास आने वाले महीनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही ‘दो दीवाने शहर में’, ‘डकैत: ए लव स्टोरी’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘पूजा मेरी जान’ में नजर आएंगी। वहीं धनुष अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कारा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल इतना तय है कि मृणाल और धनुष की शादी की खबरें सिर्फ अफवाह और AI का खेल हैं, जिनका सच्चाई से कोई रिश्ता नहीं है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें