मौनी रॉय (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं

Mouni Roy Sexuality Rumours: सूरज नांबियार से अलग होने के बाद मौनी रॉय ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। मौनी ने कहा कि उनके बारे में गे होने की चर्चा पूरी तरह गलत है।

सोनाली झा

Mouni Roy Divorce: टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने और उनके पति सूरज नांबियार ने शादी के चार साल बाद अलग होने की पुष्टि की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की निजी जिंदगी और सेक्सुअलिटी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। अब मौनी रॉय ने इन अफवाहों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय से उनके बारे में फैली सबसे अजीब अफवाह के बारे में पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने बारे में यह अफवाह सुनी कि वह गे हैं। मौनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह पूरी तरह बेबुनियाद बात है। उन्होंने कहा कि यह सबसे अजीब अफवाह है जो मैंने अपने बारे में सुनी है। मैं गे नहीं हूं और इस तरह की बातें पूरी तरह गलत हैं।

दोस्तों ने मुश्किल समय में दिया साथ

इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय ने अपने तलाक और उससे जुड़े इमोशनल दौर पर भी बात की। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में उनके दोस्तों और परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। अभिनेत्री ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उनके जीवन में ऐसे लोग हैं जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने खास तौर पर अपनी महिला मित्रों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड्स हमेशा अच्छे और बुरे दोनों समय में उनके साथ रही हैं। जिंदगी में ऐसी महिलाओं का होना बहुत जरूरी है जो आपको लगातार प्रेरित करें और आपका हौसला बढ़ाएं। मेरी दोस्त मेरे लिए सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम हैं।

2022 में हुई थी शादी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2022 में गोवा में पारंपरिक बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की। हालांकि शादी के चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। उनके अलगाव की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब मौनी रॉय ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर फैल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और वह इन दावों को पूरी तरह खारिज करती हैं।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें