वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म

Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: ‘भारत भाग्य विधाता’ ने रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को 1.07 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.07 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
Kangana Ranaut Film Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 2
भारत भाग्य विधाता की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 2: सिनेमाघरों में इन दिनों कई बड़ी और चर्चित फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुई भारत भाग्य विधाता को दर्शकों तक पहुंचने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी कोई बड़ा उछाल नहीं दिखाया और इसकी कमाई उम्मीदों के मुताबिक नहीं बढ़ सकी।

12 जून को रिलीज हुई भारत भाग्य विधाता ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली और इसने लगभग 1.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वीकेंड का फायदा उठाने में रही नाकाम

आमतौर पर किसी भी फिल्म के लिए वीकेंड कमाई बढ़ाने का सबसे बड़ा मौका माना जाता है। हालांकि ‘भारत भाग्य विधाता’ के मामले में ऐसा होता नजर नहीं आया। शनिवार को फिल्म की कमाई में केवल हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, जिससे यह साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म अभी तक मजबूत पकड़ बनाने में सफल नहीं हो पाई है। फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती अन्य नई और पहले से चल रही फिल्मों की मौजूदगी है।

26/11 हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी

‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी साल 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में एक अस्पताल के कर्मचारियों के साहस और संघर्ष को दिखाया गया है, जिन्होंने संकट की घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की मदद की थी। फिल्म में अभिनेत्री कंगना एक नर्स के किरदार में नजर आती हैं, जो आतंकी हमले के दौरान अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों की जान बचाने की कोशिश करती है।

मजबूत स्टार कास्ट के बावजूद चुनौती बरकरार

निर्देशक मनोज तपाड़िया की इस फिल्म में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे और जावेद किंग जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है। मैं वापस आउंगा ने शनिवार को 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि है जवानी तो इश्क होना है ने नौवें दिन 1.36 करोड़ रुपये कमाए। वहीं पेड्डी लगातार मजबूत प्रदर्शन करते हुए शनिवार को 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही।