नयनतारा मूकुथी अम्मान 2  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Mookuthi Amman 2 X Review: नयनतारा की फिल्म को मिले शानदार रिव्यू, फैंस बोले- पैसा वसूल एंटरटेनर

Nayanthara Mookuthi Amman 2: नयनतारा की मूकुथी अम्मान 2 को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। दर्शकों ने फिल्म के विजुअल्स, म्यूजिक और एक्ट्रेस की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • नयनतारा की मूकुथी अम्मान 2 को सोशल मीडिया पर मिला शानदार रिस्पॉन्स

  • फैंस ने नयनतारा की स्क्रीन प्रेजेंस और म्यूजिक की तारीफ की

  • भक्ति, फैंटेसी और थ्रिलर का अनोखा मेल है फिल्म की कहानी

Mookuthi Amman 2 X Review Nayanthara: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म मूकुथी अम्मान 2 बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। ये साल 2020 में आयी सुपरहिट तमिल फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म मूकुथी अम्मान का आधिकारिक सीक्वल है।

नयनतारा की इस फिल्म को लेकर अब सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। कई फैंस ने इसको लेकर एक्स पर अपनी राय रखी है। फिल्म को सोशल मीडिया पर एक शानदार फैंटेसी एंटरटेनर बताया जा रहा है। ऑडियंस को इसका भक्ति से जुड़ा अंदाज, शानदार विजुअल्स और फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद आ रहा है। खास तौर पर नयनतारा की स्क्रीन प्रेजेंस और हिपहॉप तमिझा के म्यूजिक की तारीफ हो रही है।

शानदार फैंटेसी एंटरटेनर

नयनतारा की इस फिल्म को लेकर एक यूजर ने एक्स पर लिखा मूकुथी अम्मान2 एक शानदार फैंटेसी एंटरटेनर है जिसमें भक्ति के एलिमेंट्स को शानदार विज़ुअल्स और फैमिली-फ्रेंडली एंटरटेनमेंट के साथ मिलाया गया है। सुंदर सी ने फिल्म को बड़े स्केल पर पेश किया है, जिससे यह सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी। @hiphoptamizha म्यूजिक फिल्म की एक बड़ी ताकत है। खासकर उनका बैकग्राउंड स्कोर। नयनतारा एक बड़ी हाइलाइट हैं, जो अपनी स्क्रीन प्रेजेंस और चार्म से रोल को निभाती हैं। विज़ुअल्स और आसान कहानी कहने का तरीका इस अनुभव को और बेहतर बनाता है, जिससे यह फैमिली ऑडियंस के लिए एक मज़ेदार थिएटर आउटिंग बन जाती है।

नयनतारा की जमकर की तारीफ

एक और यूजर ने लिखा कि नयनतारा स्क्रीन पर ज़बरदस्त प्रेजेंस और देवी जैसी आभा वाली मसीहा। 2K किड्स अम्मान सच में। @SundarCOffl स्क्रीनप्ले और एलिवेशन बहुत अच्छे थे। ज़बरदस्ती की कॉमेडी और बेहतर CGI काम कर सकता था। @hiphoptamizha बैकग्राउंड म्यूजिक ने अच्छा काम किया।

रिफ्रेशिंग सिनेमैटिक एक्सपीरियंस

महाशक्ति फिल्म में नयनतारा के दमदार लीड रोल के साथ एक दिव्य फैंटेसी एक्सपीरियंस लेकर आई है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, रेजिना कैसेंड्रा की शानदार परफॉर्मेंस और फिल्म के शानदार भक्ति वाले एलिमेंट इसे देखने में दिलचस्प बनाते हैं। VFX और धीमी कहानी विज़ुअल एक्सपीरियंस पर असर डालती है। कुल मिलाकर एक अनोखी कोशिश जो एक रिफ्रेशिंग सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देती है!

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म पहली फिल्म की तरह एक सोशल सटायर (व्यंग्य) न होकर पूरी तरह से एक डिवोनल फैंटेसी-थ्रिलर है। कहानी में एक प्राचीन रानी दुश्मनों से अपने राजकुमार बेटे को बचाने के लिए खुद का बलिदान दे देती है। इसके बाद देवी मूकुथी अम्मान उस बच्चे की रक्षा करने और एक रहस्यमयी दुष्ट महिला (तांत्रिक शक्तियों) का सामना करने के लिए अपने भव्य दिव्य अवतार में लौटती हैं।

BIG BREAKING: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा, CAQM ने लागू किया GRAP-3

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

मुंबई हाई कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, BSE और अमिताभ बच्चन का जलसा भी निशाने पर

पटियाला में कर्मभूमी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पंजाब से बिहार जा रही थी ट्रेन