

दिवाली पर रामायण का 10 फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश
5 साउथ फिल्में देंगी टक्कर, 5 बॉलीवुड फिल्में होंगी री-रिलीज
4000 करोड़ के बजट में बनी है रणबीर कपूर की रामायण
Ramayana Diwali Box Office Clash: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। 4000 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म के पहले ही दिन भारत में 100 करोड़ और पूरी दुनिया में 200 करोड़ रुपये कमाए जाने की उम्मीद की जा रही है।
हालांकि रामायण के लिए ये इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि जिस दिन फिल्म रिलीज होगी उसकी टक्कर कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों से होने वाली है। रामायण को कड़ी टक्कर देने के लिए साउठ की 5 फिल्में रिलीज हो रही है और बॉलीवुड की 5 फिल्में री-रिलीज होने जा रही है।
फिल्म रामायण के लिए रिलीज के बाद का समय आसान नहीं होगा। जहां एक ओर रामायण 5 सितंबर को रिलीज होने जा रही है, तो वहीं 6 नवंबर को साउथ की 5 अलग-अलग फिल्में रिलीज होगी। इस फिल्म की लिस्ट में नयनतारा की तमिल फिल्म मुकुठी अम्मान 2, तेलुगु फिल्म नन्ना कुट्टी, डिस्को (एंटनी वर्गीस, देव मोहन और अर्जुन अशोकन की मलयालम फिल्म), सीन ( सूर्या शिवकुमार, नजरिया नाजिम, नसलीन और आनंद राज की तमिल फिल्म) और मलयालम भाषा की 'नीक्कम' रिलीज होने वाली हैं।
हालांकि इसमें से कई फिल्में पैन इंडिया रिलीज नहीं हो रही हैं, लेकिन स्थानीय भाषाओं के लेवल पर ये फिल्में रामायण को मुकाबला दे सकती है। रामायण फिल्म हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिवाली के खास मौके पर बॉलीवुड की भी 5 फिल्में री-रिलीज होने जा रही हैं। जिसमें 2 फिल्में 90 के दशक की और 3 फिल्में 80 के दशक की होगी। इस लिस्ट में मोहरा, गुप्त, विधाता, त्रिदेव और युद्ध जैसी फिल्में शामिल हैं। अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सुपरहिट फिल्म मोहरा भी 6 नवंबर को री-रिलीज होने जा रही है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण दो भागों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इसका डायरेक्शन नमित मल्होत्रा कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों भागों का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का दूसरा भाग 2027 में रिलीज हो सकता है। अब देखना होगा कि दिवाली पर इतने बड़े फिल्मी मुकाबले के बीच रामायण बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।