जोहेरी मोल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल डोमिंगेज के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, ओपल सुचाता ने पहनाया क्राउन

Miss World 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल ने अपने नाम कर लिया। एलिजाबेथ रेयनेस फर्स्ट रनर-अप और तानुसिया चेट्टी सेकेंड रनर-अप रहीं। भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 में जगह नहीं बना पाईं।

सोनाली झा

Miss World 2026 Winner Joheirry Mola: 5 सितंबर को वियतनाम में आयोजित मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले संपन्न हो गया। दुनिया के अलग-अलग देशों से आईं 111 प्रतिभागियों के बीच खिताब को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंगेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस वर्ल्ड 2026 का ताज अपने नाम कर लिया। वहीं, भारत की निकिता पोरवाल खिताब की दौड़ में आगे नहीं बढ़ सकीं।

फिनाले में जोहेरी मोल डोमिंगेज ने स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस को पीछे छोड़कर विजेता का खिताब हासिल किया। एलिजाबेथ फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी ने सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। विजेता जोहेरी को पिछली मिस वर्ल्ड, थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री ने ताज पहनाया। ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड के 72वें संस्करण में जीत हासिल की थी। वह अपने देश की पहली ऐसी प्रतिनिधि बनी थीं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता।

कौन हैं मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोल डोमिंगेज

जोहेरी मोल डोमिंगेज टीचर, सोशल एक्टिविस्ट और कम्युनिकेटर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिडाड इबेरोअमेरिकाना से बिजनेस मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। जोहेरी वॉयसेज ऑफ टुमॉरो की फाउंडर और प्रेसिडेंट हैं। इस संस्था के जरिए वह कमजोर और जरूरतमंद समुदायों के बच्चों और युवाओं के लिए अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देती हैं। इसके अलावा वह अंग्रेजी में साहित्य और सोशल स्टडीज भी पढ़ाती हैं। उनका उद्देश्य बच्चों में क्रिटिकल थिंकिंग विकसित करना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है।

टॉप 40 तक पहुंचीं निकिता पोरवाल

मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का सफर भी चर्चा में रहा। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया और टॉप 40 क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल चैलेंज के जरिए यह उपलब्धि हासिल की थी। निकिता पोरवाल ने एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 में भी जगह बनाई, लेकिन वह आगे बढ़कर टॉप 20 और टॉप 5 में प्रवेश नहीं कर सकीं। इसके साथ ही भारत के मिस वर्ल्ड 2026 का ताज जीतने की उम्मीदें खत्म हो गईं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी