मिस वर्ल्ड 2026 में टूटा भारत का सपना, निकिता पोरवाल टॉप 20 में नहीं बना पाईं जगह, फैंस हुए निराश

Nikita Porwal Out: मिस वर्ल्ड 2026 में भारत की निकिता पोरवाल का सफर टॉप 20 से पहले ही खत्म हो गया। निकिता ने टॉप 40 और एशिया-ओशिनिया के टॉप 10 में जगह बनाई, लेकिन टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं।
Nikita Porwal Miss World Top 40
निकिता पोरवाल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nikita Porwal Miss World Top 40: मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का सफर खत्म हो गया है। देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 40 और एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 में जगह बनाई, लेकिन वह टॉप 5 में प्रवेश नहीं कर सकीं। इसके साथ ही भारत की ताज जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

73वें मिस वर्ल्ड 2026 के 75वीं संस्करण में दुनिया के अलग-अलग देशों से 111 सुंदरियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से निकिता पोरवाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शुरुआत से ही अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं। निकिता ने मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल चैलेंज के जरिए टॉप 40 क्वार्टरफाइनल में सीधे जगह बनाई थी। इस उपलब्धि के बाद उनसे भारत को ताज दिलाने की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। हालांकि, आगे की प्रतियोगिता में वह टॉप 20 और उसके बाद टॉप 5 की दौड़ में जगह नहीं बना सकीं।

एशिया एंड ओशिनिया ग्रुप में टॉप 10 तक पहुंचीं

निकिता पोरवाल ने एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। वह इस ग्रुप के टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहीं, लेकिन टॉप 5 में पहुंचने से चूक गईं। मिस वर्ल्ड जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर टॉप 40 और कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 तक पहुंचना भी निकिता के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही। हालांकि, भारतीय फैंस को उनसे इससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।

Nikita Porwal Miss World Top 40
फराह खान का बड़ा खुलासा, ओम शांति ओम के लिए एआर रहमान ने बनाया था मसकली, फिर ऐसे बदल गई कहानी

निकिता के बाहर होने पर निराश हुए फैंस

निकिता पोरवाल के टॉप 20 में जगह नहीं बना पाने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने निराशा जाहिर की। कई यूजर्स ने निकिता का समर्थन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। वहीं, कुछ यूजर्स ने दूसरी सुंदरियों के चयन पर सवाल भी उठाए। भारत की ताज की उम्मीदें भले ही इस बार पूरी नहीं हो पाईं, लेकिन निकिता ने मिस वर्ल्ड 2026 के मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी पहचान जरूर बनाई। उनकी यात्रा भारतीय फैंस के लिए यादगार रही।

Navbharat Live
navbharatlive.com