मिर्जापुर द मूवी  (सौ. एआई जनरेटेड इमेज)
मनोरंजन

Mirzapur: The Movie के कुछ सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फिल्म को मिला ए सर्टिफिकेट

Mirzapur The Movie A Certificate: मिर्जापुर: द मूवी की थिएटर रिलीज से पहले CBFC ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड ने गालियों, जाति के उल्लेख और इंटीमेट सीन में कई बदलाव करवाए हैं।

अपूर्वा नायक

Mirzapur The Movie CBFC A Certificate: एक्सेल एंटरटेनमेंट की अपकमिंग फिल्म मिर्जापुर द मूवी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर आ रही है कि फिल्म के कुछ सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन यानी सीबीएफसी ने इस गैंगस्टर थ्रिलर को कई बदलावों के साथ ए सर्टिफिकेट कैटगरी में शामिल कर रिलीज की मंजूरी दी है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि फिल्म के कई इंटीमेट सीन्स में भी बदलाव और कट का निर्देश जारी किया गया है।

अभद्र भाषा और डायलॉग में होंगे बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने से पहले मेकर्स से कई सीन में कांट-झांट करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा फिल्म के 4 सीन में दिखायी जाने वाली गाली-गलौज को भी म्यूट करने के लिए कहा गया है, जबकि 6 जगह अभद्र शब्दों को दूसरे शब्द से रिप्लेस करने के लिए कहा गया है।

शब्दों और जाति के उल्लेख पर भी आपत्ति

फिल्म के पहले हाफ में एक शब्द को कमर से बदलने के लिए कहा गया, जबकि दूसरे हाफ में लंठ शब्द को बदलने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा फिल्म में एक जाति के उल्लेख को भी बदलने के लिए कहा गया। इन बदलावों के बाद फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट जारी किया गया।

इंटीमेट सीन भी हुए छोटे

सीबीएफसी ने फिल्म के इंटीमेट कंटेंट में भी बदलाव करवाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक इंटीमेट सीन की अवधि करीब 35 सेकंड कम करने के लिए कहा गया। इसके अलावा पहले हाफ में एक और दूसरे हाफ में दो सीन के लगभग 50 प्रतिशत सेंसुअल विजुअल्स और साउंड में बदलाव के निर्देश दिए गए।

आज से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

मिर्जापुर द मूवी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि मिर्जापुर द मूवी की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त 2026 यानी आज से शुरू होने जा रही है। ऐसे में फैंस रिलीज से पहले ही फिल्म की टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज में भी अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में क्या कमाल करती है?

4 सितंबर को होगी रिलीज

मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मिर्जापुर फ्रेंचाइजी ने पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बना रखी है और अब फैंस अपने फेवरेट कलाकारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। यह पहली बार होगा जब मिर्जापुर की कहानी फीचर फिल्म के रूप में सिनेमाघरों तक पहुंचेगी।

बड़े पर्दे पर दिखेगा मिर्जापुर का भौकाल

मिर्जापुर के कालीन भैया, गुड्डू पंडित और अन्य लोकप्रिय किरदारों ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बड़े पर्दे पर फ्रेंचाइजी की दुनिया, एक्शन और ड्रामा देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

CJP की 5 सितंबर रैली को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी! याचिका खारिज, CJI सूर्यकांत ने क्या कहा?

दूध उत्पादकों के लिए राहत की खबर, CM विजय का ऐलान, दूध खरीद रेट में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

पेट्रोल पर पारदर्शिता क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने E20 पर सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या थी पूरी मांग

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल