4 सितंबर से सिनेमाघरों में भौकाल मचाएंगे मुन्ना भैय्या, आज से शुरू हुई मिर्जापुर द मूवी की एडवांस बुकिंग

Mirzapur: The Movie को लेकर फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू होगी, जबकि कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दिखेगी।
Mirzapur The Movie
मिर्जापुर द मूवी(सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mirzapur The Movie Advance Booking: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को दीवाना बनाने वाली वेबसीरीज मिर्जापुर अब फिल्म के रुप में सिनेमाघरों में भौकाल मचाती हुई दिखेगी। इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है।

मिर्जापुर द मूवी को लेकर फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होते हुए नजर आ रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह फिल्म रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को देखकर ही फैंस से इस फिल्म का इंतजार कर पाना मुश्किल हो रहा है।

आज से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

मिर्जापुर द मूवी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि मिर्जापुर द मूवी की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त 2026 यानी आज से शुरू होने जा रही है। ऐसे में फैंस रिलीज से पहले ही फिल्म की टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज में भी अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में क्या कमाल करती है?

4 सितंबर को होगी रिलीज

मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मिर्जापुर फ्रेंचाइजी ने पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बना रखी है और अब फैंस अपने फेवरेट कलाकारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। यह पहली बार होगा जब मिर्जापुर की कहानी फीचर फिल्म के रूप में सिनेमाघरों तक पहुंचेगी।

बड़े पर्दे पर दिखेगा मिर्जापुर का भौकाल

मिर्जापुर के कालीन भैया, गुड्डू पंडित और अन्य लोकप्रिय किरदारों ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बड़े पर्दे पर फ्रेंचाइजी की दुनिया, एक्शन और ड्रामा देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टीजर-ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

फिल्म के टीजर और ट्रेलर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा तेज हुई है। फ्रेंचाइजी के पुराने फैंस के साथ नए दर्शकों की नजरें भी फिल्म पर टिकी हैं। अब एडवांस बुकिंग शुरू होने के साथ फिल्म को लेकर माहौल और गर्म होने की उम्मीद है।

थिएटर में पहली बार दिखेगी मशहूर दुनिया

ओटीटी पर सफलता के बाद मिर्जापुर को सिनेमाघरों में लाना फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि दर्शकों को पहली बार इस चर्चित दुनिया का सिनेमाई अनुभव बड़े पर्दे पर मिलेगा। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा भौकाल मचा पाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com