मीका सिंह  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

पाकिस्तान को लेकर क्या सोचते हैं मीका सिंह, सिंगर ने परफॉर्म करने के लिए बताया पाकिस्तान जाने का कारण

Mika Singh On Pakistan Concert: सिंगर मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान दौरे और वहां परफॉर्म करने के असली कारण का खुलासा किया है। उन्होंने गुरुद्वारों की स्थिति और दिलजीत दोसांझ पर भी बात की।

यति सिंह

Mika Singh Talking About Pakistan: फेमस बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अक्सर अपने गानों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह एक टॉक शो के पॉडकास्ट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी और विवादों से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की।

बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पुराने पाकिस्तान दौरे को याद किया और वहां के लोगों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

पॉडकास्ट में बताया पाकिस्तान जाने का असली कारण

पाकिस्तान में अपनी परफॉमेंस को लेकर हुए विवाद पर बात करते हुए मीका सिंह ने साफ किया कि उनका मकसद केवल पैसा कमाना नहीं था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा पंजा साहिब जैसे सिख धर्म के बेहद पवित्र स्थल स्थित हैं।

वहां परफॉर्म करने का सबसे मुख्य कारण इन धार्मिक स्थलों के दर्शन करना था। इसके अलावा उन्होंने देखा कि वहां कई मुस्लिम भाई गुरुद्वारों में सेवा और सफाई के काम में मदद करते हैं।

जब लगा था मीका सिंह पर बैन

गौरतलब है कि मीका सिंह साल 2019 में 14 सदस्यों के अपनी टीम के साथ पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने कराची गए थे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फौरन बाद आयोजित इस शो के कारण भारत में उनका बड़े स्तर विरोध हुआ था।

फिल्म संस्थाओं एफडब्ल्यूआईसीई और ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने उन पर अस्थायी बैन लगा दिया था। हालांकि बाद में मीका सिंह द्वारा लिखित माफी मांगने के बाद यह बैन वापस लिया गया था।

दिलजीत दोसांझ और बॉर्डर 2 के प्रमोशन पर सख्त रूख

पॉडकास्ट के दौरान मीका सिंह ने फेमस गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फिल्म 'बॉर्डर 2' की ऐलान के समय दिलजीत ने सनी देओल का धन्यवाद नहीं किया और ना ही फिल्म का कोई प्रमोशन किया।

उनका आरोप था कि दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ अपने प्रोजेक्ट का प्रचार तो जोर-शोर से किया, लेकिन भारतीय सिनेमा की इस बड़ी फिल्म को लेकर कोई खास क्रेज नहीं दिखाया। उनके इस बयान से म्यूजिक इंडस्ट्री में नई चर्चा छिड़ गई है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप