केबीसी में शुरू हुआ अमिताभ बच्चन के जन्मदिन का जश्न, माधुरी दीक्षित ने हॉट सीट पर बिखेरा डांस का जलवा

Madhuri Dixit KBC Dance: केबीसी में अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन का जश्न शुरू हो चुका है। इस मौके पर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने हॉट सीट पर बैठकर अपने चंद्रमुखी वाले अंदाज से महानायक का दिल जीत लिया।
Madhuri Dixit KBC Dance
अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amitabh Bachchan Birthday Special KBC: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही 84 साल के होने जा रहे हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए टीवी के सबसे फेमस गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में खास तैयारियां की गई हैं। मेकर्स ने बिग बी के बर्थडे पर स्पेशल वीक का आयोजन किया है।

इस जश्न को और भी भव्य बनाने के लिए मंच पर बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुईं। उनके आने से सेट का माहौल बेहद खुशनुमा और ग्लैमरस हो गया।

जब शो में चंद्रमुखी बनकर छाईं माधुरी

शो के सामने आए नए प्रोमो में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का एक बेहद खास रूप देखने को मिल रहा है। बिग बी के कहने पर जब शो में म्यूजिक बजा, तो माधुरी ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'देवदास' के कालजयी रोल 'चंद्रमुखी' के अंदाज को मंच पर दोबारा जीवंत कर दिया।

उनकी कातिलाना अदाओं, शानदार चेहरे के एक्सप्रेशन और बेहतरीन डांस मूव्स ने वहां मौजूद हर एक दर्शक को मंत्रमुग्ध कर दिया। हॉट सीट के पास उनका यह अंदाज बेहद खास और खूबसूरत लग रहा था।

Madhuri Dixit KBC Dance
संजय दत्त से आमिर तक, जब बॉलीवुड सितारों के बयानों पर छिड़ गई बड़ी बहस

माधुरी की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थके अमिताभ

माधुरी दीक्षित की इस परफॉमेंस को देखकर होस्ट अमिताभ बच्चन भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। वह माधुरी की एक्टिंग से इस कदर इम्प्रेस हुए कि उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं।

उन्होंने बेहद खुशी जताते हुए कहा कि यह वाकई एक अविश्वसनीय और शानदार परफॉर्मेंस थी। 2 दिग्गज कलाकारों का यह सुंदर तालमेल और एक-दूसरे के प्रति सम्मान सेट पर मौजूद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास एपिसोड का प्रोमो

केबीसी के इस स्पेशल एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल होने लगा है। दर्शक और दोनों कलाकारों के फैंस इस प्रोमो को बेहद पसंद कर रहे हैं। फैंस लंबे समय बाद दोनों दिग्गज स्टार्स को एक साथ एक ही फ्रेम में देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

कमेंट सेक्शन में लोग माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और बिग बी के प्रति उनके प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस खास एपिसोड की स्ट्रीमिंग दर्शकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com