मिहिर ने तोड़ी रणविजय-परी की सगाई 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: मिहिर ने तोड़ी रणविजय-परी की सगाई, परिवार में मचा कोहराम, शो में आएगा लीप

KSBKBT 2 Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इस समय हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शालिनी रणविजय का सच मिहिर के सामने लाती है कि रणविजय पहले उससे शादी कर चुका है और तलाक का केस चल रहा है।

सोनाली झा

KSBKBT 2 Upcoming Twist: टीवी का पॉपुलर ड्रामा सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में एक बार फिर बड़ा धमाका होने वाला है। कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहां हर किरदार की असलियत धीरे-धीरे सामने आ रही है। तुलसी, मिहिर और रणविजय के बीच का ये ट्रैक अब पूरी तरह से हाईवोल्टेज ड्रामे में बदलने वाला है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि शालिनी मिहिर के सामने रणविजय का सच उजागर कर देगी। वह बताएगी कि रणविजय ने उससे शादी की थी और फिर उसे छोड़ दिया। दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा है। यह सुनते ही मिहिर के होश उड़ जाएंगे और वह रणविजय पर सख्त कदम उठाने का मन बना लेगा।

शालिनी के आने से मच जाएगा हड़कंप

कहानी तब और दिलचस्प बन जाएगी जब शालिनी गलती से परी और रणविजय की सगाई में पहुंच जाएगी। उसका पैर फिसलने से वह सबके सामने आ जाएगी। परी जब उसे देखेगी तो हैरान रह जाएगी और तुरंत रणविजय को बताएगी कि उसकी पहली पत्नी वहां मौजूद है। शालिनी को देखकर रणविजय का पारा चढ़ जाएगा। वह गुस्से में आकर शालिनी को अलग ले जाकर धमकाएगा कि अगर उसने परी के सामने कुछ कहा तो अंजाम बुरा होगा। ऐसा माना जा रहा है कि रणविजय शालिनी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा ताकि उसका राज हमेशा के लिए दबा रहे।

परी के दिमाग में रणविजय भरेगा जहर

दूसरी ओर परी रणविजय के बहकावे में आ जाएगी। वह तुलसी पर आरोप लगाएगी कि वह एक बार फिर उसकी जिंदगी बर्बाद करना चाहती है। वहीं मिहिर को अब पूरा सच समझ आ जाएगा और वह परिवार के सामने रणविजय और परी की सगाई तोड़ने का फैसला करेगा। कहानी में जल्द ही बड़ा लीप आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीप के बाद मिहिर और तुलसी की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी क्योंकि नॉयना प्रेग्नेंट हो जाएगी। तुलसी को मजबूरी में नॉयना को घर में जगह देनी पड़ेगी। वहीं दूसरी ओर अंगद और वृंदा की शादी पूरे परिवार को चौंका देगी, जिससे मिताली का गुस्सा फूट पड़ेगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा