-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mihir Noina Affair Revealed Tulsi Heart Broken Ksbkbt 2 To Take A Leap
KSBKBT 2 Spoiler: मिहिर और नॉयना के अफेयर का हुआ खुलासा, टूट गया तुलसी का दिल, शो में आएगा लीप
- Written By: सोनाली झा
KSBKBT 2 Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब कहानी लेगी बड़ा ड्रामेटिक मोड़। आने वाले एपिसोड्स में मिहिर और नॉयना के अफेयर का सच सबके सामने आ जाएगा, जिससे तुलसी का दिल टूट जाएगा।

मिहिर और नॉयना के अफेयर का हुआ खुलासा, टूट गया तुलसी का दिल, शो में आएगा लीप
KSBKBT 2 Update: टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ इन दिनों जबरदस्त ड्रामा और ट्विस्ट से भरा हुआ है। हर एपिसोड के साथ शो का ट्रैक और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। अब शो में जल्द ही एक बड़ा धमाका देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को हैरान कर देगा। खबरें हैं कि कहानी में जल्द ही बड़ा लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की दिशा पूरी तरह बदल जाएगी। इस लीप के बाद नॉयना रातों-रात मिहिर के नाजायज बच्चे को जन्म देती नजर आएगी, जिससे तुलसी की जिंदगी में भूचाल आ जाएगा।
अब तक की कहानी में देखा गया कि तुलसी और ऋतिक को पता चल गया है कि मुन्नी ही मुनमुन है। ऋतिक मुन्नी की क्लास लगाता है और बाद में तुलसी उसे घर से बाहर जाने को कह देती है। तुलसी चाहती है कि मुन्नी अपनी पढ़ाई पूरी करे, इसलिए वह हॉस्टल में रहने का फैसला लेती है। दूसरी ओर, मुन्नी के चले जाने के बाद ऋतिक उसे मिस करने लगता है। ऋतिक को एहसास होता है कि दोस्ती के नाम पर अब उसके पास कोई नहीं है। धीरे-धीरे उसे समझ आने लगता है कि वह मुन्नी को पसंद करता है।
मिहिर और नॉयना बीच बढ़ेगी नजदीकियां
इस बीच शो का फोकस मिहिर और नॉयना पर शिफ्ट हो जाता है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और एक दिन उनके कदम बहक जाते हैं। इसी के बाद कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है, जब नॉयना को पता चलता है कि वह मिहिर के बच्चे की मां बनने वाली है। इस खबर से पूरी कहानी की दिशा बदल जाती है। अब सीरियल में दिखाया जाएगा कि मिहिर, रणविजय और परी की शादी तय कर देगा। लेकिन इस दौरान नॉयना धीरे-धीरे तुलसी की जगह लेने की कोशिश करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
परिवार से दूरी बना लेगी तुलसी
मिहिर और नॉयना की कहानी में बड़ा लीप आ जाएगा। लीप के बाद नॉयना मिहिर के बच्चे को जन्म देती दिखाई देगी, जिससे तुलसी का दिल पूरी तरह टूट जाएगा। तुलसी को लगेगा कि मिहिर ने उसे धोखा दिया है। वह टूट जाएगी और परिवार से दूरी बना लेगी। वहीं, दूसरी तरफ वृंदा और अंगद की शादी भी होगी। शादी के बाद वृंदा शांति निकेतन पहुंच जाएगी, जहां परी उसका जीना मुश्किल कर देगी और मिताली का बदला लेने की ठान लेगी।
Mihir noina affair revealed tulsi heart broken ksbkbt 2 to take a leap
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














