मावरा हुसैन का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में हुआ एक्टिव 
मनोरंजन

मावरा हुसैन का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में हुआ एक्टिव ! जानिए क्या है हकीकत

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन का इंस्टाग्राम अकाउंट दो महीने से भारत में ब्लॉक था, लेकिन अब यूजर्स को फिर से दिखाई दे रहा है। हालांकि भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोनाली झा

मुंबई: भारत में पाकिस्तान से जुड़ी कई डिजिटल प्रोफाइल्स पर हाल ही में प्रतिबंध लगाया गया था, जिनमें कई प्रमुख पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी शामिल थे। खासतौर पर एक्ट्रेस मावरा हुसैन का अकाउंट पिछले दो महीने से भारतीय यूजर्स के लिए ब्लॉक था। हालांकि अब मावरा के अकाउंट से भारत में बैन हटा लिया गया है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से सोशल मीडिया कंपनियों को निर्देश दिए गए थे कि पाकिस्तानी हस्तियों की प्रोफाइल्स को अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया जाए। इस फैसले की चपेट में मावरा हुसैन, हानिया आमिर, फवाद खान और महिरा खान जैसे सितारों के नाम शामिल थे।

अब कुछ यूजर्स को मावरा हुसैन का इंस्टाग्राम प्रोफाइल भारत में खुलता हुआ दिखाई दे रहा है। मावरा की हालिया इंस्टा स्टोरी में फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि उनका अकाउंट आंशिक रूप से फिर से एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि, मेटा या भारत सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मावरा हुसैन का बॉलीवुड से खास नाता रहा है। 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिससे उन्हें भारतीय दर्शकों के बीच बड़ी पहचान मिली थी। इसी फिल्म को इस साल फरवरी में दोबारा रिलीज भी किया गया, और तब इसे अच्छे रिस्पॉन्स मिले थे। हालांकि, फवाद खान और हानिया आमिर जैसे बाकी कलाकारों के अकाउंट अब भी भारत में अवरुद्ध हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मावरा हुसैन के इंस्टाग्राम अकाउंट से वाकई स्थायी रूप से बैन हटाया गया है या यह कोई तकनीकी अस्थिरता है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत