170 करोड़ की संपत्ति पीछे छोड़ गए हैं मनोज कुमार  
मनोरंजन

Manoj Kumar Net Worth: 170 करोड़ की संपत्ति पीछे छोड़ गए हैं मनोज कुमार

Manoj Kumar Net Worth: मनोज कुमार का निधन 87 साल की उम्र में हुआ उन्होंने देशभक्ति की फिल्मों से तगड़ी कमाई की थी। आइए जानते हैं वह अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।

अनिल सिंह

Manoj Kumar Net Worth: मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। 87 साल की उम्र में मनोज कुमार ने 4 अप्रैल 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन हुआ। वह दो-तीन हफ्ते पहले बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए पहचाना जाता है, उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और तगड़ी कमाई भी की थी। आइए जानते हैं कि मनोज कुमार अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनोज कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और 170 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी और विशाल गोस्वामी हैं। उनकी पत्नी शशि गोस्वामी हैं। कुणाल गोस्वामी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम भी किया। लेकिन लगातार फ्लॉप होती फिल्मों की वजह से उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली और अब वह कैटरिंग का बिजनेस करते हैं। खबर के मुताबिक वह एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं।

15 अगस्त हो या 26 जनवरी जब भी देशभक्ति गीत बजता सुनाई देता है तो उसमें मनोज कुमार की फिल्मों के गीत अवश्य सुनाई देते हैं। मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती इस गीत के बिना के बिना गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जा सकता। ऐसे में मनोज कुमार की फिल्म पूरब पश्चिम के गीत हो उपकार के गीत हो मेरा रंग दे बसंती चोला, ए वतन ए वतन हमको तेरी कसम, पगड़ी संभाल जट्टा पगड़ी संभाल गीत हो, मनोज कुमार की फिल्मों ने हमें दिए हैं। ये गीत रहती दुनिया तक सुन जाएंगे।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें