जुहू में होगा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने समेत सेलिब्रिटीज ने निधन पर जताया शोक

Manoj Kumar: बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का निधन 87 साल की उम्र में हुआ। 5 अप्रैल 2025 शनिवार को जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनोज कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शोक जताया है।
PM Modi And Ashok Pandit expressed grief over the death of Manoj Kumar
जुहू में कल होगा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार
Published on
Updated on

PM Modi On Manoj Kumar Death: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार तड़के साढ़े 3 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन हुआ। वह दो-तीन हफ्ते पहले बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। कुणाल गोस्वामी ने यह भी बताया कि 5 अप्रैल 2025 को सुबह 11:00 बजे पवन हंस क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है। बॉलीवुड की फिल्म मेकर अशोक पंडित ने मनोज कुमार के निधन को बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति बताया है और कहा है कि भारतीय सिनेमा उनके बहुमूल्य योगदान को हमेशा याद रखेगा।

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते करीब दो-तीन हफ्ते पहले उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बढ़ती उम्र के चलते उनके स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आई थी। कुणाल गोस्वामी की बात कर तो 80 के दशक में उन्होंने फिल्म में एक्टिंग की शुरुआत की थी। लेकिन जल्द ही उनकी कई फिल्में फ्लॉप साबित हुई, तो उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली और अब वह एक सफल बिजनेसमैन हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि महान अभिनेता और फिल्म मेकर मनोज कुमार के निधन से बहुत दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें खासतौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता है। उनकी फिल्मों में झलकता था देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव भावना को जगाने वाले और पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले मनोज कुमार के निधन पर उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति। बॉलीवुड के फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी मनोज कुमार के निधन पर अशोक जताया है। उन्होंने कहा है कि यह बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है। मनोज कुमार ने भारतीय सिनेमा को बहुमूल्य योगदान दिया। बॉलीवुड में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com