मनोज बाजपेयी ने इंडस्ट्री में टाइपकास्ट किए जाने पर उठाया सवाल  
मनोरंजन

Manoj Bajpayee: टाइपकास्ट किए जाने पर छलका मनोज बाजपेयी का दर्द, बोले- निर्माताओं को मैं विलेन...

Manoj Bajpayee On Being Typecast: मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म जुगनुमा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने इंडस्ट्री में टाइप कास्ट किए जाने पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। 

अनिल सिंह

StartFragment

Manoj Bajpayee Gets Angry On Being Typecast: मनोज बाजपेयी तिलोत्तमा सोम के साथ जुगनुमा नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। जुगनुमा को लेकर मनोज बाजपेयी सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच मनोज बाजपेयी ने इंडस्ट्री में टाइप कास्ट किए जाने को लेकर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की है। उन्होंने बताया है कि यह निर्माताओं की दूरदर्शिता की कमी को दिखाता है। 

न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने बताया कि निर्माताओं में उन्हें सिर्फ खलनायक ही नजर आता है, उन्हें ऐसा लगता है कि मैं सिर्फ विलेन की ही भूमिका निभा सकता हूं, उन्होंने कहा मैं जैसा दिखता हूं वैसा दिखता हूं, इसमें मेरी गलती नहीं है। यह फिल्म निर्माता या मुझे भूमिका देने वाले व्यक्ति की दूरदर्शिता की कमी है। 

मैं बहुत सुंदर हूं 

बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने यह भी बताया कि मेरी नजर में मैं बहुत सुंदर हूं, लेकिन वह स्टीरियोटाइप से इतने बंधे हुए हैं कि उन्हें लगता है मेरे जैसा व्यक्ति केवल विलेन ही बन सकता है, मुझे मेरे बारे में उनके विचार अपमानजनक नहीं लगते, बल्कि मैं उन पर और अभिनेताओं को देखने की उनकी सीमित क्षमता पर हंसता हूं। मैं वाकई सुंदर दिखता हूं। बस बात यह है कि वह मुझ में सुंदरता नहीं देख पाते। 

तिलोत्तमा शोम के बारे में भी बात की

मनोज बाजपेयी ने बातचीत के दौरान उनके साथ जुगनुमा फिल्म में काम कर रही तिलोत्तमा शोम के बारे में भी बात की, क्योंकि इंडस्ट्री में उन्हें भी टाइप कास्ट किया गया, उन्हें हर बार नौकरानी वाला रोल दिया जाता था। लेकिन वह उस टाइप कास्ट वाले रोल को तोड़कर आगे बढ़ी हैं। पाताल लोक 2 में उन्होंने मेघना बरुआ का किरदार निभाया था और जबरदस्त अभिनय का परिचय दिया था। तिलोत्तमा शोम एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से स्वतंत्र फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 25 जून 1979 को कोलकाता में हुआ था और उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मीरा नायर की फिल्म "मॉनसून वेडिंग" से की थी।

EndFragment

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता